फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah: Two including Agra's youth died in road accidents

एटा: सड़क हादसों में आगरा के युवक सहित दो की मौत

Sat, 03 Dec 2022 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Etah: Two including Agra's youth died in road accidents
एटा। जिला में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में आगरा के युवक सहित दो की मौत हुई है। आगरा का युवक बाइक से शुक्रवार की रात बरात में जा रहा था तभी हादसे का शिकार हो गया। जबकि दूसरा व्यक्ति को शनिवार सुबह सड़क पर टहलते समय किसी वाहन ने रौंद दिया और जान चली गई।
विज्ञापन

थाना सकरौली क्षेत्र के गांव नगला उम्मेद के पास शुक्रवार की रात करीब नौ बजे किसी वाहन की चपेट में आने से लायम सिंह उर्फ नीलेश (24) निवासी रामनगर थाना बरहन जिला आगरा की मौके पर ही मौत हो गई। साथी मोहित घायल हो गया। जिसे सीएचसी जलेसर से आगरा रेफर कर दिया गया। परिजन ने बताया कि गांव के ही अशोक कुमार के बेटे की बरात गांव सैफुद्दीनपुर जा रही थी, इसमें शामिल होने के लिए दोनों बाइक से जा रहे थे तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी। नीलेश की मौके पर ही मौत हो गई। घायल मोहित का आगरा में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

वहीं थाना अलीगंज क्षेत्र कायमगंज रोड स्थित गांव सत्तिया के पास किसी वाहन ने शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे नीरज (45) निवासी गांव लाड़ापुर कटारा थाना नयागांव को रौंद दिया और मौके पर ही मौत हो गई। भतीजे उपेंद्र ने बताया कि गांव के ही रामसनेही कस्बा अलीगंज स्थित डीएवी इंटर कॉलेज के पास आकर निवास करने लगे हैं। इनकी बेटी की शुक्रवार को शादी थी, इसमें शामिल होने के लिए नीरज आए थे और रात को यहां पर ही रुक गए। सुबह करीब पांच बजे टहलने निकल गए तभी किसी वाहन ने रौंद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed