फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah: The challenge of dealing with the rebels before the elections

एटा: चुनाव से पहले बागियों से निपटने की चुनौती

Mon, 21 Nov 2022 09:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Etah: The challenge of dealing with the rebels before the elections
एटा। अभी निकाय चुनाव को लेकर आरक्षण घोषित नहीं किया गया है। राजनीतिक दलों का टिकट वितरण भी इस पर निर्भर है। हालांकि विभिन्न दलों में टिकट मांगने वालों की भीड़ है। जमकर प्रचार किया जा रहा है। यह माना जा रहा है कि एक का नाम घोषित होते ही कुछ दावेदार बागी होकर चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में चुनाव से पहले ही राजनीतिक दलों के सामने बागियों से निपटने की चुनौती होगी।
विज्ञापन

चुनाव की अधिसूचना जारी नहीं हुई है, लेकिन इसकी सरगर्मियां परवान चढ़ चुकी हैं। राजनीतिक हलकों से लेकर आम लोगों तक की जुबान पर चुनाव की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सभासद और अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने वालों की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। एक ओर जहां पार्टी कार्यालयों, मुख्यालयों पर टिकट के दावेदारों की दौड़ लगातार चल रही है। तो दूसरी ओर तमाम दावेदारों ने पार्टी के बैनर पर ही चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

राजनीतिक दलों की बात करें तो दावेदारों की सबसे लंबी फहरिस्त सत्तारूढ़ भाजपा में ही है। ऐसे में चुनौती भी इसी दल के सामने सबसे ज्यादा है। टिकट न मिलने वाले दावेदारों के बागी या भितरघाती होने की आशंका नेताओं की चिंता की वजह बनी हुई है। इसलिए टिकट पर गहरा मंथन किया जा रहा है। ऐसे नाम को लाने की कोशिश की जा रही है जिस पर सर्वसहमति बन सके। सपा और कांग्रेस के दावेदारों का प्रचार भी सड़कों से लेकर सोशल मीडिया पर नजर आने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि अभी तक बसपा की ओर से चेहरे उजागर नहीं हुए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने बताया कि टिकट का निर्णय पार्टी नेतृत्व करेगा। जिसको प्रत्याशी बनाया जाएगा, उसको पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ाया जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गंगासहाय लोधी कहते हैं कि कई लोगों ने चुनाव लड़ने का दावा किया है। पार्टी जिसके पक्ष में निर्णय देगी, उसे मिलकर चुनाव लड़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed