{"_id":"69e3caa907df4cd4d0012db7","slug":"etah-school-campaign-etah-news-c-163-1-eta1004-149364-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: स्कूल चलो अभियान में पांच हजार से ज्यादा विद्यार्थियों के नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: स्कूल चलो अभियान में पांच हजार से ज्यादा विद्यार्थियों के नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले के परिषदीय विद्यालयों में 15 अप्रैल तक स्कूल चलो अभियान चलाया गया। इस दौरान शिक्षकों ने विभिन्न माध्यम से अभिभावकों को जागरूक कर बच्चों के नामांकन कराए। जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में कुल 5365 नामांकन किए गए। जिले में कुल 1691 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। पहली अप्रैल से शुरू हुए स्कूल चलो अभियान के बावजूद कई विद्यालय बच्चों से खाली पड़े हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले में उच्च प्राथमिक विद्यालय 346 हैं, जहां 6 से 8 तक कक्षाएं संचालित की जाती हैं। इसके अलावा 216 कंपोजिट विद्यालय हैं जिसमें कक्षा 1 से 8 तक कक्षाएं चलती हैं।
1129 प्राथमिक विद्यालय हैं, जिसमें कक्षा 1 से 5 तक शिक्षण कार्य किया जाता है। इन विद्यालयों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए स्कूल चलो अभियान चलाया गया। इस दौरान 15 अप्रैल तक सिर्फ 5365 विद्यार्थियों के ही नामांकन हो सके। नामांकन की स्थिति को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि स्कूल चलो अभियान में शिक्षक रूचि नहीं ले रहे हैं या फिर अभिभावकों का परिषदीय शिक्षा से भरोसा उठ गया है। वहीं बीएसए कार्यालय में कक्षावार नामांकन का विवरण तक उपलब्ध नहीं है। इसको देखकर लग रहा है कि बीएसए कार्यालय में बैठे कर्मचारी भी इसमें सही से रूचि नहीं ले रहे हैं। बीएसए दिनेश कुमार का कहना है कि कुछ तकनीकी कारण से कक्षावार विवरण नहीं मिल पा रहा है। अभी तक 5365 बच्चों के नामांकन हो चुके हैं।