फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah: Repair of broken culvert at Elephant Gate

एटाः हाथी गेट पर टूटी पुलिया की कराई मरम्मत

Sat, 29 Oct 2022 06:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 06:30 PM IST
विज्ञापन
Etah: Repair of broken culvert at Elephant Gate
एटा। शहर के हाथी गेट दरवाजे पर पुलिया टूटी हुई थी। लोगों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका की ओर से शनिवार को पुलिया की मरम्मत कराई गई।
विज्ञापन

शहर के हाथी गेट पर बनी पुलिया की जाली टूटने की वजह से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया था। इस समस्या को लेकर अमर उजाला ने 18 अक्तूबर के अंक में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसके बाद नगर पालिका के आला अधिकारी हरकत में आए।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एसके गौतम ने पालिका के अवर अभियंता लता वर्मा को पुलिया की जाली ठीक कराने के निर्देश दिए। जिसके बाद पुलिया की जाली को ठीक किया गया, जिससे लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि लोग खरीदारी के लिए बाजार में प्रवेश करते वक्त इसी मार्ग से होकर निकलते हैं लेकिन जाली टूटने की वजह से तिपहिया व दोपहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो रहा था। जिससे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed