{"_id":"67ed93f8fe8e3b57f5024a9f","slug":"etah-news-wine-shop-protest-etah-news-c-163-1-eta1001-131803-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: महिलाओं ने सड़क पर उतरकर किया शराब की दुकानों का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: महिलाओं ने सड़क पर उतरकर किया शराब की दुकानों का विरोध
विज्ञापन
शराब की दुकान का विरोध करती महिलाएं।
- फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। शराब की दुकानों के नए आवंटन के बाद विरोध देखने को मिल रहा है। बुधवार को शहर से लेकर गांव तक महिलाएं सड़कों पर उतरीं। शहर के गांधी मार्केट में महिलाओं ने रस्सी बांधकर रास्ता रोक दिया। पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव गढ़वाला में लाठी-डंडे लेकर विरोध-प्रदर्शन करते हुए ठेका नहीं खुलने दिया। थाना सकीट के गांव कुल्ला हबीबपुर में ठेका बंद कराने के लिए महिलाएं एसएसपी से मिलीं और प्रार्थना-पत्र दिया।
शहर के गांधी मार्केट में डाकघर के सामने नए मार्केट में देसी शराब के ठेके को हटाने के लिए महिलाएं सड़क पर उतरीं। यहां इन्होंने ठेके के सामने लगे हुए बोर्ड को उखाड़कर फेंक दिया। इसके बाद कतारबद्ध तरीके से खड़े होकर रस्सी बांधकर रास्ता रोक दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौैके पर पहुंचे और महिलाओं को समझा-बुझाकर रास्ता खुलवाया। इसके अलावा थाना पिलुआ के गांव गढ़वाला में काफी संख्या में महिलाएं एकत्रित होकर शराब के ठेके के सामने पहुंची। ठेका का स्थान परिवर्तन करने या बंद करने की मांग करते हुए विरोध जताया।
थाना सकीट के गांव कुल्ला हबीबपुर में ठेका बंद कराने के लिए दो दिन से महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो बुधवार को काफी संख्या में गांव की महिलाएं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं। एसएसपी से गुहार लगाई कि ठेके को बंद कराया जाए। पुरुष यहां से शराब खरीदकर पीते हैं और फिर घर में कलह होती है। इसलिए कार्रवाई होनी चाहिए।