{"_id":"6a5fcae02d4f1cf1de050ffe","slug":"etah-news-two-party-clash-5-injured-etah-news-c-163-1-eta1014-153756-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: रास्ते के विवाद में चले लाठी-डंडे, 5 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: रास्ते के विवाद में चले लाठी-डंडे, 5 घायल
विज्ञापन
अलीगंज/राजा का रामपुर। खेत की मेड़ और रास्ते के पारिवारिक विवाद में लाठी-डंडे चल गए। राजा का रामपुर क्षेत्र के किशनपुर गांव में मेड़ काटने के विवाद में किसान पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया गया। वहीं, अलीगंज थाना क्षेत्र के नगला किस गांव में खेत के रास्ते को लेकर हुए विवाद में आरोपी घर का दरवाजा तोड़कर घुसे और दो सगे भाइयों की पिटाई कर दी। दोनों घटनाओं में कुल पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने एक मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और दूसरे में की जा रही है।
राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी नारद सिंह ने बताया कि खेत की मेड़ काटने को लेकर उसके ताऊ के बेटों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सिर पर डंडा लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव नगला किस में खेत तक जाने वाले रास्ते को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पीड़ित सुनील ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि परिवार के ही तीन लोग उसके घर पहुंचे और कहासुनी के बाद मुख्य दरवाजा तोड़कर जबरन घर में घुस गए।
विज्ञापन
आरोपियों ने सुनील पर लाठी-डंडों से हमला किया। बचाने आए उसके छोटे भाई आलोक को भी पीट दिया। जाते समय मकान की दीवार क्षतिग्रस्त करने और जान से मारने की धमकी दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों का मेडिकल कराया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि दोनों ही मामलों की गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।