फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news theft

Etah News: विद्युत ट्रांसफॉर्मर से तेल व कॉपर तार चोरी

Sat, 24 Jan 2026 01:26 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
etah news theft
राजा का रामपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास लगे विद्युत ट्रांसफॉर्मर को खोलकर चोर तेल, कॉपर तार और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन उनमें चोरों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

विद्युत आपूर्ति को सरकारी अस्पताल के पास 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। बृहस्पतिवार की रात लगभग 11 बजे चोरों ने तार काटकर ट्रांसफॉर्मर खोल लिया। इसके बाद उससे तेल, कॉपर तार एवं अन्य सामान चोरी कर ले गए। शुक्रवार की सुबह ट्रांसफॉर्मर को जमीन पर रखा देख लोग हैरान रह गए। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना यूपी 112 एवं विद्युत निगम के अधिकारियों को दी। जानकारी होने पर विद्युत कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि नगला पड़ाव के पास लगे ट्रांसफॉर्मर को भी चोरों ने खोलने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरों का सुराग लगाने के लिए दोनों घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन उसमें चोरों का वाहन ही कैद मिला। चोर कैमरे की जद में आने से बच गए। थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने कहा कि चोर शातिर हैं, लेकिन वाहन की पहचान कर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। विद्युत निगम के जेई अतर सिंह ने बताया कि इस घटना से निगम को करीब 6 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed