{"_id":"6a44351fe6dc8eb65609a724","slug":"etah-news-road-accident-aman-died-etah-news-c-163-1-eta1003-152698-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: फरिहा मार्ग पर हुए हादसे में अमन की मौत से बुझ गया घर का चिराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: फरिहा मार्ग पर हुए हादसे में अमन की मौत से बुझ गया घर का चिराग
विज्ञापन
मृतक अमन का फाइल फोटो।
जलेसर। अवागढ़-फरिया मार्ग पर सोमवार की देर शाम को हुए हादसे में अमन की मौत से घर का चिराग बुझ गया। अमन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। सकरौली थाना क्षेत्र के गांव नगला मंदा में मंगलवार को अमन का शव पहुंचने पर माता-पिता अचेत हो गए।
फरिया मार्ग पर सोमवार की देर शाम को तेज आंधी में भारी भरकम पेड़ के एक ई-रिक्शा पर गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में सकरौली थाना क्षेत्र के गांव नगला मंदा का अमन (17) भी शिकार हो गया था। अमन अपनी चाची फूलमाला और चचेरे भाई अनुराग के साथ उनके मायके में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने जा रहा था। ई-रिक्शा से जाते समय रास्ते में तेज आंधी आने पर पृथ्वी सिंह चिढ़रई गांव पर ठहर गए। तेज आंधी में एक विशालकाय पेड़ उखड़कर ई-रिक्शा पर गिर गया। इससे ई-रिक्शा में सवार पांच लोगों की मौत हो गई, हादसे में अमन की चाची और अनुराग घायल हैं, जिनकी हालत गंभीर है। फिरोजाबाद में पोस्टमार्टम होने के बाद मंगलवार को नगला मंदा में अमन का शव पहुंचने पर पूरे गांव में चीत्कार मच उठी। एंबुलेंस के दरवाजे पर ठहरते ही अमन के माता-पिता मारे गम के गश खाकर जमीन पर गिर पड़े, जिनको लोगों ने संभाला। माता-पिता के इकलौते अमन की मौत से गांव के सभी लोग गम में डूबे हुए हैं।
-- -- -- -- --
कंपकंपाते हाथों से किया पुत्र का अंतिम संस्कार
बुढ़ापा आने पर अमन को लेकर दिनेश और उनकी पत्नी ने संजोए सपने पलभर में बिखर गए। कंपकंपाते हाथों से अमन की अर्थी को कंधा देते हुए रुंधाई आवाज से दिनेश ने कहा मैंने तो तुझे कंधा दे दिया, लेकिन मुझे और तेरी मां को कौन कंधा देगा? कंपकंपाते हाथों से अंतिम संस्कार करते हुए उसके पिता की आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। अमन की मां बेटे की याद में बार-बार बेहोश हो रही हैं। होश आते ही अमन को पुकारते हुए बिलखने लगती हैं और कुछ देर में ही बेहोश हो जाती हैं। उनकी यह हालत देख सभी की आंखों से आंसू बहने लगते हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
शादी में जाते समय बेहद खुश था अमन
चाचा सतेंद्र ने बताया उनकी ससुराल में शादी समारोह की जानकारी पर अमन बेहद खुश था। कई दिन पहले से शादी में जाने की तैयारी कर रहा था। सोमवार की शाम को वह चाची और उनके मासूम बेटे अनुराग के साथ घर से गया था। अमन अपने छोटे भाई अनुराग का विशेष ध्यान रखता था, इसलिए वह भी बेफिक्र थे। रात में हादसे की खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। उन्होंने बताया अमन की चाची और मासूम अनुराग की हालत चिंताजनक बनी हुई है, जिनका फिरोजाबाद के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। सतेंद्र ने बताया अमन परिवार का बड़ा बेटा था, इसलिए सबका लाड़ला था, वह पढ़ने में काफी तेज था, मेधावी छात्र होने पर सभी को उससे काफी उम्मीदें थी।