Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news planed murdered

साइड स्टोरी: पास से मारी गईं गोलियां, घाव पर मिला कालापन

Mon, 10 Nov 2025 12:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
etah news planed murdered
घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा लेते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक राजक
एटा। सभासद के भाई हामिद अली की हत्या अचानक नहीं हुई। पूर्व नियाेजित ढंग से षड्यंत्र के तहत की गई है। ऐसे स्थान पर उन्हें गोली मारी गई जहां आसपास कोई सीसीटीवी कैमरे नहीं थे। साथ ही यहां सुनसान भी रहती है। इसकी जानकारी हत्यारों को थी। गोली शरीर से लगभग सटाकर मारी गईं। हत्यारों के इसी षड्यंत्र और उद्देश्य को उजागर करने में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन

शाम करीब 6.30 बजे हामिद मारहरा गेट स्थित अपने घर से निकले थे। मालगोदाम रोड पर स्थित नलकूप के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में उन्हें आखिरी बार शाम 6.47 मिनट पर देखा गया। वह आराम से टहलते हुए जा रहे थे। इसके आगे कोई कैमरे नहीं हैं। साथ ही आगे आबादी क्षेत्र भी नहीं है। स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही न होने के कारण अधिकांश समय सूनसान रहती है। स्टेशन के आगे गांव और वीरान इलाके हैं। यहां से बड़े ही आराम से फरार हुआ जा सकता है।
विज्ञापन

इन सब तथ्यों को हत्यारे जानते थे। इसी वजह से उन्होंने हत्या के लिए रेलवे स्टेशन के नजदीक इस स्थान को चुना। करीब 7.30 बजे लोगों की सूचना पर जीआरपी ने शव को उठाकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां गोली लगने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक की पहचान उसकी जेब में मिले पहचानपत्रों के आधार पर हुई। हामिद अली की शादी लगभग चार साल पहले सोनम से हुई थी। एक बच्चा हुआ जिसने तुरंत दम तोड़ दिया। इसके बाद अन्य कोई बच्चा नहीं हुआ। मृतक पांच भाई थे, अब चार रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


100 से अधिक बार किए गए कॉल
शाम को टहलने निकले हामिद अली जब काफी देर तक वापस घर नहीं आए तो परिवार वालों को चिंता हुई। उनके बारे में पता करने के लिए उनके मोबाइल नंबर पर कॉल मिलाया। कफील अहमद ने बताया कि सभी परिजन ने 100 से अधिक बार कॉल किए लेकिन किसी का जवाब नहीं मिला इस पर चिंता बढ़ती गई। बाद में 10.15 बजे जीआरपी की ओर से सूचना मिली।

मां, भाभी और अब भाई हैं सभासद
नगर पालिका में इस परिवार का प्रतिनिधित्व लंबे समय से रहा है। 2007 में इनकी मां मजीतन बेगम सपा के टिकट पर चुनाव जीतकर सभासद बनी थीं। इसके बाद 2017 में कफील अहमद की पत्नी शबनम और 2022 में कफील अहमद भाजपा से निर्विरोध सभासद चुने गए। वर्तमान में इनका कार्यकाल चल रहा और ये सभासद संघ के अध्यक्ष भी हैं।

लूट करना नहीं घटना का उद्देश्य
हत्यारों का उद्देश्य सभासद से लूट करने का बिल्कुल भी नहीं था। जीआरपी ने जब उनकी बॉडी बरामद की तो गले में सोने की चेन, अंगूठी पहने हुए थे। पास में 2810 रुपये और मोबाइल था। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि मौके से दो खोखे बरामद हुए हैं। ये किसी रिवाल्वर या पिस्टल के प्रतीत हो रहे हैं। इनकी जांच कराई जा रही है।

नहीं पता था किसी को मोबाइल का पासवर्ड
मृतक के मोबाइल की जांच-पड़ताल के लिए उसका खोलना जरूरी था लेकिन इसमें स्क्रीन लॉक लगा हुआ था। पत्नी व भतीजों को बुलाकर प्रयास कराया गया लेकिन इन लोगों को भी पासवर्ड नहीं पता था। इस स्थिति में साइबर टीम द्वारा तकनीकी तरीके से लॉक खोलने का प्रयास शुरू किया गया।


वर्जन
घटना को पूर्व नियोजित ढंग से अंजाम दिया गया है। इसका खुलासा करने के लिए तकनीकी पहलुओं पर मशक्कत की जा रही है। मृतक के मोबाइल, कॉल डिटेल, व्हाट्सएप चैट से काफी महत्वपूर्ण मिल सकती हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी लगातार जांच की जा रही है।
- श्याम नारायण सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed