{"_id":"6973d5e92794e00b9a0286ad","slug":"etah-news-parking-one-beaten-etah-news-c-163-1-eta1001-145343-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कचहरी रोड पर पार्किंग के विवाद में युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कचहरी रोड पर पार्किंग के विवाद में युवक को पीटा
विज्ञापन
एटा। कचहरी रोड पर स्थित पार्किंग के सामने गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद कुछ लोगों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
शहर के मोहल्ला श्याम विहार कॉलोनी निवासी आरजू ने कोतवाली नगर में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें लिखा है कि पति विनय कुमार उर्फ बबलू 17 जनवरी को कचहरी आए थे। दोपहर करीब 12:30 बजे वह जेल रोड पार्किंग के सामने अपनी कार खड़ी कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक बाइक कार से टकरा गई। इसके बाद बाइक सवार पवन कुमार और विपन कुमार निवासी नवीनगर विनय के साथ गाली-गलौज करने लगे।
विनय ने विरोध किया तो दोनों युवकों ने उनको पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि विपन कुमार ने फोन कर अपने अन्य साथियों शैलेश कुमार, हिमांशू उर्फ पउआ, कुनाल उर्फ आजाद और चार अज्ञात लोगों को बुला लिया। सभी ने मिलकर विनय को पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पार्किंग संचालक सर्वेश कुमार और अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।