{"_id":"69712951cf0cbe8efa0f8bbb","slug":"etah-news-marriage-season-etah-news-c-163-1-eta1002-145234-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 5 फरवरी से शुुरू हो जाएंगे सहालग, बाजारों में बढ़ी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 5 फरवरी से शुुरू हो जाएंगे सहालग, बाजारों में बढ़ी रौनक
शहर के घंटाघर स्थित बजरिया बाजार में साड़ियां खरीदते लोग। संवाद
Link Copied
एटा। मकर संक्रांति पर्व के बाद मांगलिक कार्यों शुरूआत हो गई है। 5 फरवरी से शुरू होने वाले विवाह समारोहों ने शहर के बाजारों में दोबारा रौनक ला दी है। जिन घरों में शादियां तय हैं, उनके परिजन खरीदारी के लिए बाजारों का रुख कर रहे हैं। इससे व्यापारियों के चेहरों पर भी खुशहाली लौट आई है। कपड़ा, कॉस्मेटिक, बर्तन कारोबारियों को इस सहालग सीजन में अच्छी बिक्री की उम्मीद जता रहे हैं।शहर के बाजारों में इन दिनों ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। कपड़े, ज्वैलरी, बर्तन, कॉस्मेटिक आदि की दुकानों पर ग्राहकों का तांता लगा है। लंबे समय से सुस्त पड़े बाजार अब फिर से गुलजार हो गए हैं। ग्राहक जुगेंद्र कुमार ने बताया कि उनके बेटे अमोल कुमार की शादी 10 फरवरी को है। वहीं, कल्याणपुर निवासी हरवीर सिंह ने बताया कि उनकी बेटी अंजली की शादी 16 फरवरी को है और वह लहंगा व अन्य वस्त्रों की खरीदारी के लिए बाजार आए हैं। मीरा देवी ने कहा कि उन्हें रिश्तेदारी के एक विवाह समारोह में जाना है। इसलिए वह सिल्क साड़ी खरीदने आई हैं। इस वर्ष सिल्क साड़ियों का विशेष क्रेज देखने को मिल रहा है। घंटाघर स्थित बजरिया बाजार के व्यापारी प्रवीन गुप्ता ने बताया कि मकर संक्रांति से ही शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है। 5 फरवरी से शुरू हो रहे वैवाहिक कार्यक्रमों को देखते हुए उन्होंने पहले ही पर्याप्त माल मंगवा लिया था। साड़ियों की दुकानों पर खासा रुझान देखने को मिल रहा है। रेडीमेड कारोबारी राकेश गुप्ता ने बताया कि बच्चों के फैंसी कपड़ों की अधिक मांग है, जिसके चलते उन्होंने दिल्ली से विशेष रूप से फैंसी कलेक्शन मंगवाया है। उनका कहना है कि इस बार सहालग में बिक्री बेहतर रहने की उम्मीद है। पूरे जिले में फरवरी में सहालग सीजन का कारोबार दो करोड़ रुपये से अधिक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।