फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news lekhpal beaten

Etah News: भूमि विवाद को सुलझाने गए लेखपाल के साथ अभद्रता

Sat, 24 Jan 2026 01:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
etah news lekhpal beaten
एटा। गांव दस्तमपुर में सरकारी भूमि से जुड़े विवाद की जांच करने पहुंचे लेखपाल के साथ अभद्रता की गई। फोन कॉल पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। लेखपाल ने आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और धमकाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। निधौलीकलां थाना क्षेत्र के मंगरौली और मरगाया क्षेत्र के लेखपाल बृजराज सिंह ने पुलिस को बताया कि गांव दस्तमपुर स्थित गाटा संख्या 709 की शिकायत मिली थी। चरन सिंह ने शिकायत की थी कि आवंटन होने के बावजूद उसे भूमि पर कब्जा नहीं मिल पाया। इस शिकायत की जांच के लिए वह 21 जनवरी को मौके पर पहुंचे। देखा कि गाटा संख्या 709 पर राजवीर सिंह निवासी नगला बजलाल की ओर से निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

निर्माण के संबंध में जानकारी लेने पर वहां मौजूद राजवीर की पत्नी मुन्नी देवी ने अपने पति का मोबाइल नंबर दिया। लेखपाल का आरोप है कि फोन करने पर राजवीर आगबबूला हो गया। गालियां देने लगा। आरोपी ने क्षेत्र में नौकरी न करने देने और जान से मारने की धमकी भी दी। लेखपाल ने धमकी से संबंधित कॉल रिकॉर्डिंग पुलिस को साक्ष्य के तौर पर उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन

सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed