फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news itbp jawan killed road accident

Etah News: सड़क हादसे में आईटीबीपी के जवान सहित दो की मौत

Mon, 05 Feb 2024 12:08 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
etah news itbp jawan killed road accident
एटा। थाना सकीट क्षेत्र के गांव नगला गंगी के पास शनिवार की देर शाम ट्रैक्टर-ट्राॅली की बाइक से टक्कर हो गई। इस हादसे में आईटीबीपी जवान सहित दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को मेडिकल कॉलेज लेकर आईं, यहां मृत घोषित कर दिया। सकीट थाना क्षेत्र के ही गांव मुबारिकपुर निबरुआ निवासी आईटीबीपी जवान पुरुषोत्तम सिंह (27) और गांव के ही रीटू (26) की हादसे में मौत हुई है। आईटीबीपी जवान के तहेरे भाई मंजेश कुमार ने बताया कि दोनों बाइक पर सवार होकर कस्बा सकीट से गांव के लिए आ रहे थे, तभी गांव नगला गंगी के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली के चालक ने तेजी और लापरवाही से चलाकर मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। इसकी वजह से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, पुलिस दोनों को एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची, यहां मृत बता दिया गया।
विज्ञापन

मंजेश कुमार ने बताया कि पुरुषोत्तम 20 दिन पहले एक महीने की छुट्टी लेकर आया था। पत्नी सुमन अपने मायके गांव सूरजपुर थाना कुरावली जिला मैनपुरी किसी कार्य से गई थी। वहां पर दोस्त रीटू के साथ बाइक से गया था, लौटकर कस्बा सकीट आया और यहां घर लौटते समय हादसा हो गया। बताया कि पुरुषोत्तम तीन बहनों के बीच इकलौता भाई था। एक बहन शादी के लिए रह गई है। जबकि दो बहनों की शादी हो चुकी है। इस पर दो बेटी और एक छोटा बेटा है। वहीं रीटू खेतीबाड़ी किसान था। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed