फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news heat waves

Etah News: तेज धूप और उमस वाली गर्मी ने लोगों को किया बेहाल

Thu, 07 May 2026 01:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
etah news heat waves
बुधवार को तेज धूप व गर्मी से बचाव के लिए सिर पर अंगोछा व को​ल्ड्रिंल पीते हुए सड़क से गुजरता यु
एटा। बीते दिनों हुई बारिश के बाद मौसम में आए बदलाव ने लोगों को राहत जरूर दी। लेकिन बुधवार सुबह से ही मौसम का मिजाज पलट गया। सूर्योदय के साथ ही आसमान पूरी तरह साफ हो गया और चिलचिलाती धूप ने एक बार फिर गर्मी का अहसास तेज कर दिया। हल्की ठंडी हवा के बावजूद तेज धूप का असर दिन बढ़ने के साथ और प्रचंड होता गया।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही तेज धूप के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई। शहर में कई दिनों से सुबह के वक्त हल्की ठंडक महसूस हो रही थी। लेकिन बुधवार को यह ठंडक पूरी तरह नदारद रही। धूप इतनी प्रभावी रही कि दोपहर तक उमस और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन

बारिश के बाद वातावरण में बढ़ी नमी ने उमस को और ज्यादा तीखा बना दिया। लोग घरों में पूरे दिन कूलर और पंखे के सामने बैठे रहे। पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा बुधवार को तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और उमस के कारण सुबह से ही सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम दिखी। आवश्यक कामों से निकले लोग भी छांव तलाशते दिखे।
बारिश के बाद जमीन में जमी नमी और धूप के मिलते ही उमस इतनी बढ़ गई कि लगातार पसीना आने से लोग परेशान रहे। कपड़े शरीर से चिपकते रहे और असहजता पूरे दिन बनी रही। मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी एसके सिंह ने बताया अब तापमान में निरंतर बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। विभाग ने चेतावनी दी है कि एक सप्ताह के भीतर तापमान फिर से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

इस दौरान उमस भी बनी रहेगी जिससे गर्मी का असर और अधिक परेशान करने वाला हो सकता है। गर्मी और उमस बढ़ने के साथ ही डिहाइड्रेशन का खतरा भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed