फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news girl choked

Etah News: काम करते समय चारा मशीन में दुपट्टा फंसने से किशोरी की मौत

Sat, 12 Jul 2025 12:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
etah news girl choked
काजल - फोटो : file
एटा। घर पर चारा काटते समय मशीन में दुपट्टा फंसने से किशोरी की मौत हो गई। घटना गांव समोगर थाना जैथरा में बृहस्पतिवार देर शाम को हुई। परिजन ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव समोगर निवासी राहुल ने बताया कि छोटी बहन काजल (16) प्रतिदिन की तरह बृहस्पतिवार को भी घर पर लगी चारा मशीन पर काम कर रही थी। तभी अचानक से उसका दुपट्टा इंजन के पटे में फंस गया। जिसके चलते काजल के गले में फंदा लगा गया। आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और इंजन को बंद कर किशोरी का दुपट्टा निकाला, तब तक काजल की सांसें थम गईं। इसके पिता की लगभग 2 वर्ष पूर्व कैंसर से मौत हो गई थी। घर पर राहुल, काजल और इनकी मां जनता देवी ही रहते हैं। काजल की दो बड़ी बहनों का पहले ही विवाह हो चुका है। काजल की मौत के बाद मोहल्ले में होने वाला देवी जागरण भी स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed