फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news cobra in collage

Etah News: बमुश्किल काबू में आ सकी महाविद्यालय में निकली नागिन

Wed, 29 Jul 2026 12:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
etah news cobra in collage
ग्राम कैल्ठा स्थित जनता महाविद्यालय में नागिन का रेस्क्यू करती वन विभाग की टीम। स्रोत वीडियोग्र
अलीगंज। कस्बे की सीमा से सटे कैल्ठा गांव के जनता महाविद्यालय में सोमवार की देर रात को निकली नागिन को रेस्क्यू टीम बमुश्किल काबू में कर सकी। आधे घंटे के रेस्क्यू में जहरीली नागिन ने कई बार रेस्क्यू टीम पर कई बार हमला किया।
विज्ञापन


कॉलेज के एक कमरे में पांच फीट लंबी नागिन को देखते ही कर्मचारी सकते में आ गए। जानकारी पर वन विभाग की टीम कॉलेज पहुंच गई। टीम के पहुंचने पर जहरीली नागिन कमरे में रखे फ्रिज के नीचे चली गई। वन विभाग के कर्मचारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि फ्रिज के नीचे तंग जगह होने पर रेस्क्यू करना आसान नहीं था। फिर भी टीम ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, इस पर नागिन ने आक्रामक होकर फन फैलाते हुए तेज फुफकार के साथ कई बार टीम पर हमला किया। धर्मेंद्र सिंह ने बताया पकड़ी गई नागिन इंडियन स्पेक्टेकल्ड कोबरा प्रजाति की है, जिसकी देश के सबसे विषैले सर्प में गिनती की जाती है। नागिन को काबू में करने के बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है। वन विभाग के धर्मेंद्र ने बताया कि बारिश के मौसम में इस क्षेत्र में सर्प-बिच्छू अक्सर निकलते हैं। जिनको देखने पर उनको छेड़ने की बजाए तत्काल वन विभाग की टीम को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed