{"_id":"6a5fca83c534ca24f303eb6a","slug":"etah-news-aliganj-lady-suicide-etah-news-c-163-1-eta1014-153750-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: महिला ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: महिला ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
अलीगंज। अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव हत्सारी में मंगलवार सुबह एक विवाहिता का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बताया कि मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
गांव हत्सारी निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि पत्नी फूलवती (30) मंगलवार सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली। इस पर परिजन ने कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे से लटकी मिली। परिजन की सूचना पर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
जानकारी मिलते ही विवाहिता के मायके पक्ष के लोग भी गांव पहुंच गए। थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच घरेलू और पारिवारिक बातों के संबंध में विवाद होने की बात सामने आई है। हालांकि अभी खुदखुशी के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। फिलहाल इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
मुकेश गांव में रहकर खेती-बाड़ी करते हैं। दंपती के दो पुत्र छह वर्षीय कार्तिक और चार वर्षीय स्वास्तिक हैं। घटना के बाद दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, महिला का मायका नवाबगंज में है और घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।