फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ETAH LADY FELLEN ROOF

Etah News: बंदर के डर से छत से गिरी वृद्धा, उपचार के दौरान मौत

Sat, 18 Apr 2026 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
ETAH LADY FELLEN ROOF
एटा/सकीट। बंदरों का आंतक शहर से लेकर जिले के हर कस्बे में हो रखा है। इसकी वजह से लोग परेशान हैं। वहीं सकीट क्षेत्र के मोहल्ला कायस्थान में बंदर की घुड़की से भयभीत होकर वृद्धा छत से गिर गई। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में उपचार के दौरान मौत हो गई।कस्बा के मोहल्ला कायस्थान निवासी प्रेमा देवी (80) शनिवार की सुबह करीब 10 बजे अपने घर की छत पर किसी काम के लिए गई थीं। इसी दौरान बंदरों के एक झुंड वहां से गुजरा। बंदरों के झुंड को देखकर छत पर छज्जे की तरफ हो गई। इस दौरान एक बंदर प्रेमा देवी की ओर लपका। इससे वह डर गईं और छज्जे से नीचे गिर गईं। नीचे गिरते ही प्रेमा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घर में चीख पुकार मच गई और उन्हें निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती किया गया। करीब एक घंटे बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले गए।
विज्ञापन



चलती बाइक पर बंदर ने मारा झपट्टा, सवार घायल
सकीट। आसपुर अड्डे के समीप शनिवार को काम से जा रहे मैनपुरी निवासी बाइक सवार युवक ओमकार पर बंदर ने झपट्टा मार दिया। इससे ओमकार की बाइक फिसल गई और सड़क पर गिरकर वह घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बाइक सवार को उपचार के लिए सीएचसी सकीट में भर्ती कराया। लोगों का कहना है आए दिन बंदरों के आतंक से लोग परेशान हो रहे हुए है। लोगों को कहना है घरों के बाहर खेलना बच्चों को बंदरों ने मुश्किल कर दिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed