{"_id":"66ca44e6bb54437bba020256","slug":"etah-kasganj-rail-line-will-be-constructed-with-rs-375-crores-etah-news-c-163-1-eta1001-121765-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 375 करोड़ से होगा एटा-कासगंज रेल लाइन का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 375 करोड़ से होगा एटा-कासगंज रेल लाइन का निर्माण
Sun, 25 Aug 2024 02:09 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 25 Aug 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
एटा। जनपद कासगंज तक रेल लाइन विस्तार के लिए बजट आवंटित हो चुका है। 375 करोड़ रुपये से इसका निर्माण कराया जाएगा। जल्द ही भूमि अधिग्रहण होगा। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया होगी।
जिले की जनता को रेल लाइन विस्तार का वर्षों से इंतजार है। कई बार यहां से चुने गए सांसदों ने रेल लाइन को लेकर वादे किए, मगर काम शुरू नहीं हो सका और जनता खुद को ठगा महसूस कर रही थी। मगर इस बार केंद्र सरकार की ओर से रेल लाइन निर्माण के लिए बजट आवंटित कर दिया गया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे पंकज सिंह ने बताया कि एटा-कासगंज तक 29 किलोमीटर लंबी रेल लाइन के लिए 5 करोड़ रुपये का बजट मिला है। इसके अलावा अन्य शेष कार्यों के लिए 23.50 करोड़ रुपये और आमान परिवर्तन के लिए 347.24 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। जल्द ही रेल लाइन निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण का काम शुरू किया जाएगा। उसके बाद टेंडर प्रक्रिया होगी और अन्य निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएंगे।
यह मिला है बजट-
एटा-कासगंज रेल लाइन 29 किमी के लिए - 5 करोड़
अन्य कार्यों कार्यों के लिए - 23.50 करोड़
आमान परिवर्तन के लिए - 347.24 करोड़
ये होंगे स्टेशन-
एटा से चलकर गाड़ी न्योराई और उसके बाद अचलपुर अतरंजी खेड़ा पर रुकेगी। इसके बाद रसूलपुर गढ़ा और वहां के बाद नदरई पर कासगंज-मथुरा मुख्य रेल लाइन से जुड़ जाएगी। इससे जिले ही नहीं अन्य स्थानों पर रहे लोगों को भी काफी लाभ होगा। यात्रियों और कारोबारियों को सस्ते किराए व भाड़े का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
इससे व्यापारी वर्ग को भी होगा लाभ
एटा-कासगंज के बीच रेल लाइन का निर्माण होने से काफी फायदा होगा। लोग आसानी से कानपुर, जयपुर और मथुरा की यात्रा कर सकेंगे। इतना ही नहीं एटा स्टेशन जंक्शन बन जाएगा। जिसके चलते व्यापारी वर्ग को भी काफी लाभ होगा। - अवनीश गुप्ता, व्यापारी
एटा-कासगंज के मध्य ट्रैक बनने से जिले का विकास होगा। बड़ी बीमारी होने पर मरीज को लेकर आगरा या दिल्ली जाते हैं। ट्रेन की सुविधा होने पर कम किराए में बरेली और जयपुर तक आसानी से पहुंच सकेंगे और सस्ता उपचार करा सकेंगे। - जितेंद्र कुमार, गोविंद नगर