फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah joined the list of power producing districts as soon as PM pressed the button

Etah News: पीएम के बटन दबाते ही बिजली उत्पादक जिलों में शामिल हुआ एटा

Fri, 30 May 2025 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 30 May 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Etah joined the list of power producing districts as soon as PM pressed the button
एटा। मलावन कस्बा स्थित जवाहरपुर विद्युत तापीय परियोजना का लोकार्पण शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से किया। पीएम के बटन दबाते ही औपचारिक रूप से एटा जिला बिजली उत्पादक जिलों की गिनती में शुमार हो गया है।
विज्ञापन

इस परियोजना को उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड द्वारा विकसित किया गया है। इसकी कुल क्षमता 1320 मेगावाट है, जिससे प्रदेश को ऊर्जा आपूर्ति में आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। 14628.09 करोड़ की लागत से इस परियोजना को स्थापित किया गया है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह परियोजना न केवल एटा जिले के विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगी, बल्कि पूरे पश्चिमी प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों की ऊर्जा आवश्यकताओं को भी पूरा करेगी। इस प्रकार की परियोजनाएं विकसित भारत के विजन को साकार करने में सहायक होंगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में आधारभूत ढांचे का तेजी से विकास हो रहा है। जवाहरपुर परियोजना से न केवल ऊर्जा संकट में कमी आएगी, बल्कि इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। परियोजना के निर्माण और संचालन के दौरान हजारों लोगों को रोजगार मिला और आगे भी कई अवसर उत्पन्न होंगे। इस परियोजना के तहत आधुनिक उत्सर्जन नियंत्रण प्रणालियों का भी प्रावधान किया गया है जिससे यह पर्यावरणीय मानकों का पूर्णतः पालन करती है। परियोजना के सफल क्रियान्वयन के पीछे उप्र राज्य विद्युत उत्पादन निगम की कड़ी मेहनत और केंद्र तथा राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed