{"_id":"600b18798ebc3e2f147637bc","slug":"etah-hindi-news-roadwaysfraud-etah-news-agr477604282","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराया लिया तीन सौ रुपये टिकट बनाया 126 का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराया लिया तीन सौ रुपये टिकट बनाया 126 का
विज्ञापन
एटा। परिवहन निगम की बसों में परिचालकों द्वारा बड़े पैमाने पर निगम को चूना लगाने का कार्य किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है यहां दो यात्री डिपो की बस में फर्रुखाबाद जाने के लिए चढ़े। परिचालक द्वारा किराए के तीन सौ रुपये लिए गए, लेकिन टिकट अलीगंज से फर्रुखाबाद की बनाकर दे दी गई। यात्री द्वारा इसकी शिकायत की गई, यहां परिचालक के वेतन से कटौती के आदेश दिए हैं।
डिपो की बस संख्या यूपी 81 एए 9423 नौ जनवरी को बस स्टैंड से फर्रुखाबाद के लिए रवाना हुई। इस दौरान दो यात्री फर्रुखाबाद के लिए यात्रा कर रहे थे। यहां उन्होंने दो टिकट के तीन सौ रुपये परिचालक को दिए। परिचालक द्वारा दोनों यात्रियों का टिकट अलीगंज से फर्रुखाबाद का बना दिया गया। यात्रियों ने इसकी शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर की। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया। यहां परिचालक से मोबाइल पर बात की गई, लेकिन परिचालक द्वारा संतोष जनक जवाब नहीं दिया गया। इस पर एआरएम ने परिचालक को दोषी मानते हुए उसके वेतन से पांच सौ रुपये की कटौती की है।
आईजीआरएस पोर्टल पर एक शिकायत आई थी। यहां जांच के लिए परिचालक से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन परिचालक द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इस पर उसके वेतन से पांच सौ रुपये की कटौती की गई है।
विज्ञापन
राजेश यादव, एआरएम