{"_id":"636931db128ee347c335b25a","slug":"etah-four-injured-after-tractor-trolley-overturned-jammed-for-one-and-a-half-hours-etah-news-agr5526771140","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से चार घायल, डेढ़ घंटे लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से चार घायल, डेढ़ घंटे लगा रहा जाम
विज्ञापन
जलेसर में आगरा रोड पर पलटी पड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली। संवाद
- फोटो : ETAH
जलेसर (एटा)। थाना क्षेत्र में आगरा रोड स्थित सियादेवी इंटर कॉलेज के पास सोमवार की शाम करीब पांच बजे ई-रिक्शा बचाने के फेर में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए। करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। जेसीबी मंगाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली हटाई गई तब जाम खुल सका।
हादसे में गांव रसीदपुर निवासी आशीष कुमार, सुखवीर सिंह और गांव गोपालपुर निवासी ट्रैक्टर चालक वीरपाल व डंबर सिंह घायल हो गए। घायलों को सीएचसी जलेसर में भर्ती कराया गया। हालांकि ट्रैक्टर सवार लोगों को हल्की चोटें आईं हैं।
चालक ने बताया कि अचानक सामने आए ई-रिक्शा को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्रॉली सहित पलट गया। सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी होने की वजह से जाम लग गया। बाद में पुलिस आ गई लेकिन जेसीबी की व्यवस्था करने में डेढ़ घंटा बीत गया। तब तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गया था, इसकी वजह से कुछ समय के लिए जाम लग गया। जेसीबी मंगाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क से हटाया गया और यातायात सुचारु हो गया।