फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ETAH FOOTPATH ENCROUCHMENT

Etah News: अतिक्रमण की जद में फुटपाथ, लोग परेशान

Sat, 18 Apr 2026 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
ETAH FOOTPATH ENCROUCHMENT
कस्वा जैथरा के एटा रोड पर फुटपाथ से सड़क तक पड़ी निर्माण सामिग्री। संवाद
जैथरा। एटा-अलीगंज मार्ग सहित मुख्य बाजार की सड़क के फुटपाथ पर अतिक्रमण से लोग परेशान हैं। दिन के समय इस मार्ग से चार पहिया वाहन को निकालने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन

कस्बे के मुख्य मार्ग के दोनों तरफ काफी चौड़ा फुटपाथ है जिस पर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। वहीं हथठेल और ई-रिक्शा के खड़े रहने से आवागमन के लिए सिर्फ सड़क बचती है। पुरानी सड़क होने के कारण इसकी चौड़ाई समय के अनुसार वाहनों की संख्या बढ़ने के अनुसार काफी कम पड़ रही है। दोनों तरफ से वाहनों के आने पर क्रॉस होना मुश्किल हो जाता है। मुख्य मार्ग पर ऑटो मैकेनिक के पुराने वाहन का अतिक्रमण है तो बिल्डिंग मटेरियल के दुकानदारों ने सड़क किनारे मोरंग, बालू, चंबल, गिट्टी डालकर अतिक्रमण कर रखा है। मुख्य बाजार में दुकानदारों ने सामान सजाकर अतिक्रमण कर रखा है, साथ ही हथठेल के खड़े होने पर मार्ग काफी सकरा हो जाता है। बाजार आने वाले सभी लोगों के बाइक पर आने के कारण जाम की समस्या पैदा होती है।
विज्ञापन


बोले लोग
कस्बे से गुजरे मुख्य मार्ग के दोनों तरफ काफी चौड़े फुटपाथ पर अतिक्रमण होने के कारण साइकिल सवारों और पैदल गुजरने वालों को मजबूरन सड़क पर ही पैदल चलना होता है, जिससे हादसे की आशंका रहती है। - विजय गोस्वामी
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कस्बे से गुजरे मुख्य मार्ग और मुख्य बाजार के मार्ग पर नगर पंचायत को अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही जनप्रतिनिधियों को सड़क के चौड़ीकरण और उस पर डिवाइडर की व्यवस्था की पहल करनी चाहिए। - ऋतिक राठौर



--वर्जन--
अतिक्रमण अभियान के संबंध में कई बार एसडीएम अलीगंज से वार्ता की गई है। एसआईआर और जनगणना कार्य में कर्मचारियों की व्यस्तता के कारण अभियान नहीं चल पा रहा है। प्रभावी कार्रवाई के लिए कार्रवाई के समय मजिस्ट्रेट का होना आवश्यक है। एसडीएम ने जनगणना कार्य 30 अप्रैल को समाप्त होने के बाद अभियान चलाने का आश्वासन दिया है। - विवेक गुप्ता, चेयरमैन जैथरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed