फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah: Employees demonstrated on salary related problems, met the principal

एटा: वेतन संबंधी समस्याओं पर कर्मियों ने किया प्रदर्शन, प्राचार्य से मिले

Mon, 07 Nov 2022 10:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 10:55 PM IST
विज्ञापन
Etah: Employees demonstrated on salary related problems, met the principal
एटा। मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग कंपनी के जरिए रखे गए स्वास्थ्यकर्मियों को वेतन मिलने में कई तरह की समस्याएं आ रही हैं। इसे लेकर 50 से अधिक कर्मचारियों ने सोमवार सुबह प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रभारी प्राचार्य से मिलकर अपनी समस्याएं बताईं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में स्टाफ की जरूरत को देखते हुए इन दिनों बड़े स्तर पर भर्तियां की जा रही हैं। भर्तियों की औपचारिकताएं आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से कराई जा रही हैं। वहीं से इनके वेतन भुगतान आदि की प्रक्रिया की जाती है। इसे लेकर कर्मचारियों में गतिरोध बना हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह ऐसी एजेंसियों से भर्ती किए गए कर्मचारी विरोध में उतर आए। 50 से अधिक कर्मचारियों ने काम न कर प्रदर्शन किया। इनमें स्टाफ नर्स, मल्टी पर्पज वर्कर, एलटी, क्लर्क सहित अन्य पैरामेडिकल स्टाफ शामिल रहा। कुछ का कहना था कि चार महीने पहले भर्ती हुई थी। अभी तक एक भी महीने का वेतन नहीं मिला। तो कुछ कर्मचारियों ने मनमाने ढंग से वेतन कटौती किए जाने की समस्या बताई। एकत्रित होकर अपनी समस्या बताने के लिए अस्पताल से एकेडमिक विंग में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां प्रभारी प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल से उनकी वार्ता हुई। कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं बताते हुए इस स्थिति में कार्य करने में असमर्थता जताई। हालांकि उन्हें समझाया गया कि यह शिकायतें नियोक्ता एजेंसी स्तर की हैं और वो ही इसका निस्तारण करेगी। एजेंसी से बात करने का भरोसा दिया। जिसके बाद कर्मचारी वापस अस्पताल लौट आए। हालांकि उन्होंने काम नहीं किया।
चिकित्सा सेवाओं पर नहीं पड़ा असर
मरीजों के लिए यह बहुत बड़ी राहत की बात रही कि कर्मियों के काम न करने के बावजूद चिकित्सा सेवाओं पर असर नहीं पड़ा। दरअसल, सारे कर्मचारियों ने एकसाथ काम ठप नहीं किया। कुछ लोग प्राचार्य से मिलने गए तो कुछ जांच, उपचार आदि व्यवस्थाओं में लगे रहे।

करीब 300 कर्मचारी आउटसोर्सिंग एजेंसी से भर्ती हुए हैं। इनके वेतन आदि की जिम्मेदारी संबंधित एजेंसियों की है। सोमवार को कई कर्मचारियों ने प्राचार्य से मुलाकात की। उनकी समस्या संबंधी पत्र तैयार कर संबंधित एजेंसी को भेजा जाएगा। कर्मचारी इससे संतुष्ट हैं और मंगलवार से सामान्य रूप से कार्य करेंगे।
- डॉ. विवेक पाराशर, मीडिया प्रभारी मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed