{"_id":"6466d467741e12b38902cf55","slug":"etah-constable-injured-in-encounter-with-cow-smugglers-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah : गौ तस्करों से मुठभेड़ में गोली लगने से सिपाही घायल, एक बदमाश भी जख्मी, दोनों अस्पताल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah : गौ तस्करों से मुठभेड़ में गोली लगने से सिपाही घायल, एक बदमाश भी जख्मी, दोनों अस्पताल में
Fri, 19 May 2023 07:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 19 May 2023 07:14 AM IST
सार
इस वारदात में गौ तस्कर सलमान उर्फ इबरार निवासी मोहल्ला बंजारा, नदरई, कासगंज पैर में गोली लगने से घायल हो गया है जब कि बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में थाना सकीट में तैनात आरक्षी राहुल चौधरी को भी गोली लगी है।
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना मलावन क्षेत्र स्थित गांव बावली नहर पटरी पर बृहस्पतिवार रात 3 बजे गौ तस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस वारदात में गौ तस्कर सलमान उर्फ इबरार निवासी मोहल्ला बंजारा, नदरई, कासगंज पैर में गोली लगने से घायल हो गया है जब कि बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में थाना सकीट में तैनात आरक्षी राहुल चौधरी को भी गोली लगी है।
विज्ञापन
एक बदमाश नाजिम अली निवासी मोहल्ला जैदपुर खड्डा कालोनी, न्यू दिल्ली को काम्बिंग कर समय करीब प्रातः 03.42 पर गिरफ्तार किया गया है। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि जामा तलाशी तथा मौके से 2 देशी तमंचा 315 बोर, 2 खोखा कारतूस (नाल में फसें हुए 315 बोर), 4 जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक बाइक बिना नम्बर बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने एक मई को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव पवास और 2 मई की रात लखमीपुर में गोकशी की घटनाओं को कारित किया जाना स्वीकार किया गया है।
विज्ञापन