फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah: Attack on father-in-law and daughter-in-law due to election rivalry

एटा: चुनावी रंजिश को लेकर ससुर व पुत्रवधू पर हमला

Mon, 21 Nov 2022 09:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Etah: Attack on father-in-law and daughter-in-law due to election rivalry
एटा। थाना अवागढ़ क्षेत्र के एक गांव में चुनावी रंजिश के कारण ससुर और पुत्रवधू पर हमला कर दिया। पिटाई के बाद फायर करने का भी आरोप लगाया गया है। जबकि शहर के मोहल्ला मारहरा दरवाजा निवासी एक महिला को सोमवार की दोपहर पीटा गया, जिसे गंभीर हालत में रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव कुशवाहा निवासी कल्लू सिंह का आरोप है कि गांव के ही प्रदीप कुमार से प्रधानी चुनाव की रंजिश चली आ रही है। इसी के चलते रविवार की शाम को प्रदीप सहित पांच लोगों ने लाठी-डंडों और असलहों से हमला कर दिया। पुत्रवधू बचाने आई तो उसकी भी पिटाई कर दी। आरोप है कि हत्या करने के इरादे से गोली चलाई, जिससे वह बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी फूलचंद्र ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच चुनावी रंजिश चली आ रही है, इसी को लेकर हमला किया गया है। पांच लोगों को नामजद कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना सकीट में कश्मीर सिंह निवासी गुलरिया ने गांव के ही राजेश सहित चार के खिलाफ पिटाई कर धमकी देने की रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शहर के मोहल्ला मारहरा दरवाजा निवासी मुहम्मद हारुन ने बताया कि बहन तबस्सुम की शादी मोहल्ले के ही रिजवान के साथ हुई है। ससुरालीजन बहन को पहले से ही प्रताड़ित करते आ रहे हैं। सोमवार की दोपहर रिजवान सहित कई लोगों ने हमला कर दिया। जिसकी वजह से बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, यहां से अलीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed