{"_id":"63694022291b5c50061b8a60","slug":"etah-apple-is-kind-vegetables-are-touching-the-sky-etah-news-agr55264653","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: सेब मेहरबान, सब्जी छू रहीं आसमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: सेब मेहरबान, सब्जी छू रहीं आसमान
विज्ञापन
सकीट में एक दुकान पर सब्जी और फल बिक्री करता व्यक्ति। संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकीट (एटा)। इस बार सेब आम लोगों पर मेहरबान है। 40 रुपये किलो तक में आसानी से उपलब्ध है। लेकिन सब्जियां आसमान छू रही हैं। 60 रुपये प्रति किलो से अधिक लगभग सभी सब्जियों का भाव है।
हर चीज पर महंगाई की मार पड़ रही है। महंगाई के चलते आम लोगों से खाने-पीने की चीज दूर होती जा रही हैं। इस महंगाई के बीच सेब इतना सस्ता हो जाएगा, किसी ने सोचा भी नहीं होगा। नया सेब इस बार मंडियों से लेकर बाजारों में सस्ता होने से खूब बिक रहा है। जिले की सब्जी मंडी में आवक अच्छी होने से एक माह से बाजारों में सेब 40 से 70 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
अगर बाजार में सब्जियों के भाव पर नजर डालें तो वो सेब से कही अधिक महंगी बिक रही हैं। मटर 140, तोरई 80, गाजर 80, अदरक 80, सेम 70, दरहारी फली 60, शिमला मिर्च 60, करेला 60, भिंडी 50 रुपये प्रति किलो बिक रही है।
विज्ञापन
थोक फल विक्रेता मोहम्मद शरीफ ने बताया कि इस बार कश्मीर में सेब की फसल बहुत अच्छी रही है। पैदावार दोगुनी हुई है इसलिए सेब सस्ता हुआ है। लोगों को पेटी खरीदने पर मंडी में सेब 40 से 45 रुपये प्रति किलो पड़ता है। फुटकर फल व सब्जी दुकानदार दूरबीन शाक्य ने बताया इस माह फलों से अधिक सब्जियों पर महंगाई है।