{"_id":"635d2fc824148539cb08a756","slug":"etah-agriculture-department-filled-9-samples-of-fertilizers-suspended-two-licenses-etah-news-agr551670110","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटाः कृषि विभाग ने खाद के भरे 9 नमूने, दो लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटाः कृषि विभाग ने खाद के भरे 9 नमूने, दो लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
एटा। कृषि विभाग की ओर से खाद के नमूने भरने की कार्रवाई की गई। इस दौरान दो लाइसेंस निलंबित भी किए गए।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह और उप कृषि निदेशक रोताश सिंह ने संयुक्त रूप से राजा का रामपुर व जैथरा क्षेत्र में पांच प्रतिष्ठानों से खाद के सैंपल भरे। इस दौरान राजा का रामपुर में गुलशन बीज भंडार, सिंह खाद भंडार, हिमांशु खाद भंडार से खाद का सैंपल भरा।
वहीं जैथरा क्षेत्र में हर्षित खाद भंडार और किसान ट्रेडर्स के यहां से सैंपल भरे। कुल 9 सैंपल भरे गए। इस दौरान हिमांशु खाद भंडार और किसान ट्रेडर्स पर स्टॉक रजिस्टर समेत अन्य दस्तावेज नहीं मिले। जिस पर लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।