फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Eta will shift the depot Kasganj

एटा में शिफ्ट होगा कासगंज डिपो

Tue, 02 Jun 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Tue, 02 Jun 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Eta will shift the depot Kasganj
कासगंज में बन रहे रोडवेज बस स्टैंड और वर्कशॉप के चलते अब कासंगज रोडवेज बसों का संचालन एटा से होगा। एटा बस स्टैंड और वर्कशॉप पर इसको लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। विभाग के अनुसार 15 दिन में कासगंज डिपो एटा स्थानांतरित कर दिया जाएगा। बसें कासंगज से ही गंतव्य को रवाना होंगी, लेकिन वे पहले एटा से बुक होकर कासगंज के लिए निकला करेंगी। इसे लेकर एटा रोडवेज वर्कशॉप और बस स्टैंड पर भी दबाव रहेगा। एटा के पास पहले से ही निगम और अनुबंधित बसों की संख्या लगभग 140 के करीब है, जबकि कासगंज के पास भी फिलहाल निगम और अनुबंधित बसों की संख्या 87 है।
विज्ञापन



कासगंज में लगभग आठ करोड़ की लागत से बन रहे आधुनिक बस स्टैंड के चलते अब कासगंज डिपो का संचालन एटा से होगा। कासगंज की सभी रोडवेज बसें पहले एटा से कासगंज जाएंगी। इसके बाद वे अपने गंतव्य की ओर रवाना होंगी। संचालन का कार्य कासगंज के स्टॉफ द्वारा ही देखा जाएगा। इसके लिए उनके अलग से कार्यालय बनाए जा रहे हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक कासगंज आरिफ सकलेन ने बताया कि कार्यालयों पर होने वाले खर्च का स्टीमेट बनाया जा रहा है। अगले 10-15 दिनों में कासगंज डिपो एटा शिफ्ट करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एटा डिपो के पास पर्याप्त जगह है। कासगंज की बसों को खड़ा करने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन



एटा-कासगंज की डग्गामारी होगी खत्म
एटा। कासगंज डिपो का एटा से संचालन होने पर एटा-कासगंज रोड पर हो रही डग्गामारी पर लगाम लगेगी। विभाग के अनुसार एटा से कासगंज की ओर जाने वाली बसें एटा कासगंज की सवारियां भी बिठाएंगी। इससे रोडवेज की आय में वृद्धि भी होगी। बता दें कि कासगंज और एटा के बीच चलने वाली रोडवेज बसों की संख्या सवारियों की अपेक्षा काफी कम है। इसके चलते डग्गामार वाहन इसका लाभ उठाते हैं, लेकिन अब कासगंज की सभी 87 बसें एटा से कासगंज और जाएंगी। इसके चलते सवारियों को घंटों बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
स्थानीय वर्कशॉप में कासंगज डिपो की तैयारियां की जा रही हैं। डिपो के पास कासगंज की बसें खड़ी करने और स्टॉफ के बैठाने के लिए पर्याप्त जगह मौजूद है।
संजीव यादव, एआरएम एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed