फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Environmental clubs will be formed in secondary schools

Etah News: माध्यमिक विद्यालयों में बनेंगे पर्यावरण क्लब

Thu, 25 May 2023 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 25 May 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Environmental clubs will be formed in secondary schools
एटा। माध्यमिक शिक्षा विभाग पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए आगे आ रहा है। प्रत्येक माध्यमिक विद्यालय में पर्यावरण क्लब बनाए जाएंगे। प्रत्येक कक्षा से कुछ छात्र- छात्राएं पर्यावरण मित्र चुने जाएंगे। इसके साथ ही स्कूलों में वाटिका तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण को अभी तक मुख्य रूप से प्रशासन और वन विभाग द्वारा ही बढ़ावा दिया जा रहा था। लेकिन अब माध्यमिक शिक्षा विभाग भी अग्रणी भूमिका निभाएगा। इसको लेकर शिक्षा परिषद के सचिव ने डीआईओएस को निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत स्कूलों में पर्यावरण क्लब बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

सभी कक्षाओं के कुछ छात्र-छात्राएं पर्यावरण मित्र बनाए जाएंगे। यह अपने साथियों के साथ मिलकर स्कूलों में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण, जल संचयन, स्वच्छता पर कार्य करेंगे। पर्यावरण क्लब के तहत जुलाई से अगस्त में पर्यावरण सप्ताह व पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा। इसमें चित्रकला, पोस्टर, प्रतियोगिता, स्लोगन, कविता लेखन, निबंध, कहानी भाषण आदि प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पर्यावरण क्लब के बारे में सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित कर दिया गया है। वह इसका पालन कराएं और पर्यावरण को हरा-भरा बनाने में सहभागिता निभाएं। आज के समय में पेड़-पौधों की काफी जरूरत है। ऐसे में सभी को पौधरोपण करना चाहिए। इनकी देखभाल तब तक करनी चरहिए, जब तक ये वृक्ष न हो जाएं। - मिथलेश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed