फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Enrollment of 34 thousand children in council schools

परिषदीय विद्यालयों में 34 हजार बच्चों का किया नामांकन

Sat, 21 May 2022 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Enrollment of 34 thousand children in council schools
एटा। परिषदीय विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान के तहत एक अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया चल रही है। अब तक करीब 34 हजार बच्चों के नामांकन कराए जा चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा नामांकन जलेसर ब्लॉक में किए गए हैं, जबकि सबसे कम संख्या ब्लॉक मारहरा में रही है।
विज्ञापन

कक्षा एक के अलावा आयु संगत कक्षाओं में भी प्रवेश दिलाए गए हैं। इनकी संख्या 34480 तक पहुंच गई है। अगर ब्लॉक वार आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो सबसे ज्यादा नामांकन जलेसर क्षेत्र में हुए हैं। यहां पर नए नामांकनों की संख्या 5548 तक पहुंच गई है। जबकि सबसे कम 2938 नामांकन ब्लॉक मारहरा क्षेत्र में हुए हैं।
विज्ञापन

नामांकन कराने में दूसरे नंबर पर ब्लॉक अलीगंज रहा है। यहां पर 4889 बच्चों का पंजीकरण किया जा चुका है। नई शिक्षा नीति के तहत नए नामांकनों को प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करने की अनिवार्यता रखी गई है। विभाग की ओर से 29481 बच्चों का डाटा पोर्टल पर अपलोड कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समन्वयक शिक्षा डॉ. अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में 34480 बच्चों के नए नामांकन किए जा चुके हैं। इनमें से 29481 बच्चों को डाटा प्रेरणा पोर्टल पर भी अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed