{"_id":"6033f3da8ebc3ee975200c10","slug":"electricity-will-be-supplied-to-railways-from-etah-to-barahan-in-agra-etah-news-agr4816246192","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा से कंट्रोल होगी आगरा के बरहन तक रेलवे को दी जाने वाली बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा से कंट्रोल होगी आगरा के बरहन तक रेलवे को दी जाने वाली बिजली
विज्ञापन
एटा। रेलवे स्टेशन अब पहचान का मोहताज नहीं रहेगा। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटना पक्षी विहार और बौद्घ तीर्थ स्थल अतरंजी खेड़ा भी देश-विदेश के पर्यटकों से गुलजार होंगे। कारण रेलवे ट्रैक के विद्युतीकरण से यहां ट्रेनों की संख्या और उसकी स्पीड दोनों में इजाफा हो जाएगा। आगरा के बरहन तक हो रहे इस विद्युतीकरण के लिए बिजली एटा से दी जाएगी। इसके लिए रेलवे स्टेशन पर 220 केवीए के विद्युत सब स्टेशन और उसकी कंट्रोल यूनिट का निर्माण कराया जा रहा है। सिविल वर्क मार्च अंत तक और विद्युत की सप्लाई मई तक आरंभ कर दी जाएगी।
एटा रेलवे स्टेशन पर बरहन, टूंडला, जलेसर, अवागढ़ होते हुए एक मात्र सवारी गाड़ी आती है। जल्द ही यहां गाड़ियों का आवागमन बढ़ जाएगा। अपने स्थापना के 63 साल बाद यहां रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण कराया जा रहा है। इस विद्युतीकरण की कंट्रोल यूनिट एटा में लग रही है। यहां 220 केवीए के सब स्टेशन का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है। वहीं विद्युतीकरण का कार्य भी जलेसर तक पूरा हो चुका है, इसके मई तक पूर्ण होने की संभावना है। इससे जिले में भी हाईस्पीड ट्रेनें गुजरने लगेंगी।
फ्रेट कॉरीडोर से भी जुड़ जाएगी लाइन
अलीगढ़ से आगरा होते हुए गुजर रहे फ्रेट कॉरीडोर से भी जिला जल्द जुड़ जाएगा। इसके जुड़ने से यहां पेट्रोलियम पदार्थ, कोयला, खाद-बीज और सीमेंट लेकर आने वाली मालगाड़ियों की आमद बढ़ेगी वहीं यहां से गेहूं, मक्का, धान, चकोरी आदि की सप्लाई बाहर की जाएगी। इसके लिए एटा रेलवे स्टेशन पर दो अतिरिक्त ट्रैक बिछाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मलावन तक डीजल इंजन से जाएगी मालगाड़ी
अभी तक रेलवे के प्लान में बरहन से टूंडला, जलेसर, अवागढ़ होते हुए एटा तक आने वाले रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण किया जा रहा है। एटा से आगे मलावन तक विद्युतीकरण न होने से यहां से डीजल इंजन द्वारा तेल और कोयला जवाहर तापीय परियोजना तक पहुंचाया जाएगा।