{"_id":"61d338546702da3e746c6ac1","slug":"electrician-died-in-suspicious-circumstances-etah-news-agr5199780195","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में बिजलीकर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में बिजलीकर्मी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली। विद्युत सब स्टेशन दरियावगंज पर तैनात संविदाकर्मी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है, रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी। ग्राम नगला लक्ष्मन निवासी 25 वर्षीय शिवकेश विद्युत सबस्टेशन दरियावगंज पर संविदाकर्मी था। सोमवार सुबह किसी कर्मचारी ने शिवकेश के परिजनों को सूचना दी कि उसकी तबीयत खराब है वह बोल भी नही रहा है जल्दी आ जाओ। आनन फानन परिजन दरियावगंज विद्युत सब स्टेशन पहुंचे।
वहां पता चला कि शिवकेश को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। इधर, स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों ने शिवकेश को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण भी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गए और विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। परिजन समझ नहीं पा रहे थे कि अचानक शिवकेश की मौत कैसे हुई। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों व ग्रामीणों में विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश था।