{"_id":"625c542ff1ddea3075215448","slug":"eight-people-injured-in-road-accidents-etah-news-agr5305228178","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में आठ लोग घायल
विज्ञापन
सड़क हादसों में आठ लोग घायल
एटा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में आठ लोग घायल हो गए। दिल्ली के द्वारिकापुरी सेक्टर तीन निवासी 32 वर्षीय अनुज व 33 वर्षीय मनोज कासगंज की ओर कार से जा रहे थे। इस दौरान ओवरब्रिज के पास एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। वहीं फर्रुखाबाद जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव पतारा निवासी बुद्धपाल पुत्री मानसी व पुत्र शिवा के साथ बाइक से फिरोजाबाद जा रहे थे। अवागढ़ के पास एक पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गए। मैनपुरी जनपद के खेड़ा पीपल निवासी 42 वर्षीय राजेश को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वहीं नगला किल्लर निवासी अतरसिंह व रुपेंद्र बाइक फिसलने से घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
200 मीटर हटाया विद्युत पोल, रिपोर्ट
एटा। मिरहची थाने में विद्युत निगम के अवर अभियंता विजय ने कस्बा के मोहल्ला यादव नगर निवासी प्रदीप पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। विभाग की बिना अनुमति के 200 मीटर विद्युत पोल पीछे हटाने का आरोप लगाया है। संवाद