{"_id":"1f3995c6d5bb5c1b9797c74136475708","slug":"eight-people-including-girl-injured-in-road-acedent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसें में बालिका सहित आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसें में बालिका सहित आठ घायल
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Sat, 20 Dec 2014 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जनपद में तीन अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटनाएं हुई। दुर्घटनाओं में एक बालिका सहित आठ दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने बालिका सहित एक अन्य घायल की हालत को गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया है।
कैंटर शुक्रवार की रात्रि को छर्रा से मैनपुरी की ओर जा रहा था। करीब साढ़े बारह बजे जैसे ही बिलराम के समीप पहुंचा तभी कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद कैंटर में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। कैंटर में सवार अजीत (17) पुत्र बच्चू सिंह, रिंकू (16)पुत्र मनवीर, पप्पू (40)पुत्र मिश्री लाल निवासीगण भोजपुर, गौरव (22) पुत्र रनवीर, निषार (40) पुत्र यूसू खां निवासी शिकरना, श्यामवीर (45) पुत्र खजान सिंह, सिरसई थाना छर्रा जनपद अलीगढ़ घायल हो गए। केंटर के पलटने और यात्रियों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया। चार पशु भी कैंटर की चपेट में आकर घायल हो गए।
बताया गया कि सभी लोग मैनपुरी मजदूरी के लिए जा रहे थे। वहीं दूसरी घटना में अनीता (13) पुत्री श्यामबाबू निवासी नगला भूड़ थाना कासगंज सड़क पार करती समय कार की चपेट में आ गई। चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने बालिका को चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसको रेफर कर दिया। तीसरी घटना कासगंज थाने के नरौली क्षेत्र में हुई। आलोक (35) पुत्र छोटे सिंह निवसी जवाहर नगर गुर साय गंज जनपद कन्नौज, सूरज पुत्र प्रहलाद निवासी नमैनी थाना कासगंज बाइक पर नमैनी से कासगंज आ रहे थे। बाइक को सूरज चला रहा था। जैसे ही बाइक सवार नमैनी के पास पहुंचे तभी विक्की सवार ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर लगते ही दोनों बाइक सवार जमीन पर आ गिरे। जिससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने आलोक की हालत गंभीर देखते हुए उसे उच्च चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया।