{"_id":"57d6e5cc4f1c1b193bd4787b","slug":"eed-ul-ajaha-aaj-denge-kurbaanee","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद-उल-अजहा आज, देेंगे कुर्बानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद-उल-अजहा आज, देेंगे कुर्बानी
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Mon, 12 Sep 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
ईद-उल-अजहा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद-उल-अजहा की नमाज के लिए सोमवार को बाजारों और पशु पैंठ में कुर्बानी के बकरों की खरीदारी हुई। जिले भर की पशु पैंठ में जहां करोड़ों की खरीद फरोख्त हुई, वहंी नगर की गारमेंट शॉप और जनरल बाजार में लोग खरीदारी करते दिखाई दिए। इसके चलते सोमवार को बाजार गुलजार दिखाई दिए।
बकरीद का पर्व मनाने के लिए जिले की हर तहसील में सोमवार को लगी पशु पैंठ में कुर्बानी के बकरों की जमकर खरीददारी हुई। वहीं नगर के घंटाघर, बाबूगंज, हाथी गेट, गांधी मार्केट में मुस्लिम समाज के लोग नमाज के लिए नए कपड़ों की खरीदारी के अलावा सेवई और ड्राईफ्रूट्स खरीदते दिखाई दिए। ईद की नमाज को लेकर बच्चों में सबसे ज्यादा उत्साह दिखाई दिया। मंगलवार को ईद-उल-अजहा की नमाज अलीगंज, मारहारा, मिरहची, जलेसर, अवागढ़, सराय अगहत समेत 135 ईदगाहों और मस्जिदों में पढ़ी जाएगी। इसके चलते ईदगाहों को रंगाीन रोशनी से सजाया गया है। जिले में सबसे ज्यादा भीड़ मुसाफिर खाना और नगला पोता ईदगाह में होती है। ईद की नमाज के लिए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। नमाज के लिए प्रशासन ने मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है।
-----------------------------
कितना कहां पुलिस रहेगा तैनात
नमाज के दौरान पुलिस बल तैनात किया गया है। एसएसपी अजय शंकर राय ने बताया कि करीब 1000 पुलिस कर्मी 200 एसआई, नए रंगरुट और पीएसी बल तैनात किया गया है। संवेदनशील इलाके में अलीगंज, मारहारा, एटा में अतिरिक्त पुलिस बल मजिस्ट्रेट की निगरानी में नमाज अदा कराएंगे।
विज्ञापन
कुर्बानी के बकरों पर मंदी की मार
20 से 30 हजार रुपये में बिक रहे कुर्बानी के बकरे
पैठ में बकरे अधिक खरीददार कम, विक्रेता परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
एटा/मिरहची। ईद-उल-अजहा पर्व को लेकर बकरों की पैठ में इस बार मंदी छाई है। आलम यह है कि कुर्बानी के बकरे तो पैठ में आ रहे है, लेकिन खरीददार महंगाई के कारण कम आ रहे हैं।
कस्बे में बुधवार एवं रविवार को लगने वाली पशु पैठ के ठेकेदार नूरूल हसन ने बताया कि पिछले वर्ष कुर्बानी के बकरों की सबसे अधिक कीमत 50 हजार रुपये थी, लेकिन इस बार लोग कुर्बानी के लिए बकरे तो खरीद रहे हैं, लेकिन महंगाई के कारण अधिक रुपये खर्च करना नहीं चाहते। इसके चलते पशु पैठ में पशु पालकों को उचित दाम नहीं मिल पा रहे। नूरुल हसन की मानें तो कुर्बानी के बकरे खरीदने के लिए ग्राहक हैं, लेकिन महंगाई ने उनके हाथ बांध रखे हैं। इस बार एटा और मिरहची की पैठ में अभी तक 20 से 30 हजार रुपये से ऊपर कीमत नहीं गई है। इस्लाम ने बताया कि वे जिले से बकरे खरीद कर मुंबई ले जाकर बेचते थे, लेकिन इस बार मुंबई में भी मंदी की मार होने के चलते घाटा उठाना पड़ रहा है।