फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   eed milan samaarohon kee rahee dhoom

ईद मिलन समारोहों की रही धूम

Thu, 07 Jul 2016 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Thu, 07 Jul 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
eed milan samaarohon kee rahee dhoom
ईद पर्व - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 ईद पर्व के मौके पर जगह जगह शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। 
विज्ञापन

पुरानी ईदगाह के सामने प्रशासन का शिविर लगाया गया। नमाज अदा करने के बाद लोग इस शिविर में पहुंचे। जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन, एसपी सुनील कुमार, सीओ शवीह हैदर, तहसीलदार एन राम ने गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दी। समाजवादी पार्टी ने बिलराम गेट स्थित ईदगाह पर ईद मिलन समारोह का आयोजन किया। परिवहन राज्यमंत्री, मानपाल सिंह, जिलाध्यक्ष पूर्व सांसद कुं. देवेंद्र सिंह यादव ने लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी। इस दौरान नगर अध्यक्ष डा. शमसाद अख्तर, प्रवक्ता प्रदीप रंघुनंदन, रघुनाथ सिंह यादव, अजंट सिंह यादव, ब्रजनंदन गुप्ता, राजेश अग्रवाल मौजूद रहे। बहुजन समाज पार्टी के शिविर में पूर्व विधायक हसरत उल्ला खां ने गले मिलकर सभी को ईद की शुभकामनाएं दी। इस दौरान कमल कुमार बौद्ध, डीपी सिंह राना, बासुदेव बौबी कश्यप, शैलेश गौतम, राजेंद्र गौतम, अमर नाथ आदि मौजूद रहे। नगर पालिका एवं भाजपा का संयुक्त शिविर आयोजित हुआ। इस शिविर में पालिका अध्यक्ष रूप किशोर कुशवाह, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेद्र बोहरे ने गले मिलकर सभी को ईद की शुभकामनाएं दी। संजय कुशवाह, विजय राजपूत, राजकुमार सभासद, संजय, अशोक मिश्रा, रोहन सिंह मौजूद रहे। कांग्रेस के शिविर में जिला अध्यक्ष शशि लता चौहान ने शुभकामनाएं दी। इस दौरान राजवीर सिंह राना, मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत, तरुण शर्मा, सत्य प्रकाश गुप्ता, कबीर प्रताप आदि मौजूद रहे। समाजसेवी राजवीर साहू ने शिविर का आयोजन किया। इंडियन कांग्रेस लीग ने भी शिविर का आयोजन किया। प्रदेश अध्यक्ष माधव तिवारी, जुबैर अहमद, अनूप कुमार, डा. आमिर रफी, आदित्य मौर्य, लोकेश तिवारी, अमन दीक्षित, अनिल जोशी, सर्वेश कठेरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed