फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Educational documents could not be verified in five months

Etah News: पांच महीने में नहीं हो सकी शैक्षिक दस्तावेज की जांच

Sun, 14 Jul 2024 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 14 Jul 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Educational documents could not be verified in five months
एटा। अवागढ़ बाल विकास परियोजना की मुख्य सेविका पर फर्जी शैक्षिक अभिलेखों से नौकरी करने का आरोप लगा। इसकी जांच शुरू की गई, जो जिले के बाद निदेशालय स्तर तक पहुंच गई, लेकिन पांच महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी न तो जांच पूरी हुई न इसका कोई नतीजा निकल सका है।
विज्ञापन

आगरा निवासी एक व्यक्ति ने 2 फरवरी को जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग को शिकायत प्रस्तुत की। बताया कि अवागढ़ बाल विकास परियोजना में मुख्य सेविका के पद पर मंजू कुमारी नौकरी कर रही हैं, जो उसके ही गांव की ही रहने वाली हैं। नौकरी प्राप्त करने के लिए उन्होंने फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र तैयार और वर्तमान में सेवाएं दे रहीं हैं। उनके सभी शैक्षिक अभिलेखों की जांच कराए जाने की मांग की। कोई जांच व कार्रवाई न होने पर 24 मई को जिलाधिकारी को भी शिकायती पत्र दिया। इस पर जांच तो शुरू की गई, लेकिन जिला स्तर की जांच में बिना कुछ भी स्पष्ट किए निदेशालय को पत्र भेज दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद निदेशालय ने जांच शुरू की। इस पर भी अब तक कुछ नहीं हुआ है। जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय सिंह का कहना है कि संबंधित शिक्षण संस्थान को मंजू कुमारी के शैक्षिक अभिलेख सत्यापन के लिए भेजे गए थे। वहां से लिखकर आया था कि यह उनके यहां से संबंधित नहीं हैं। ऐसे में कुछ स्पष्ट नहीं हो सका। जिसके बाद निदेशालय को यह पत्र भेज दिया गया। वहां से जांच की जा रही है। अभी तक किसी तरह की कार्रवाई के निर्देश नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed