{"_id":"6525a105654f27872381de180d711cb4","slug":"e-service-center-will-be-established-in-each-village-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर गांव में ई सेवा केंद्र स्थापित होंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर गांव में ई सेवा केंद्र स्थापित होंगे
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sun, 05 Jul 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला सूचना विज्ञान केंद्र कार्यालय में डिजिटल इंडिया सप्ताह का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी बीपी सिंह ने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों को तकनीकी रूप से दक्ष होने की जरूरत है। इसके लिए समय-समय पर प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किए जाने चाहिए। साथ ही हर रिकार्ड का डाटावेस में विवरण रखना भी आवश्यक है, ताकि आगे चलकर कोई परेशानी न हो।
उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए सेवाओं का डिजिटलीकरण पारदर्शिता, जिम्मेदारी और त्वरित बदलाव लाने में अहम है। लोगों को इसकी महत्ता के बारे में जागरूक और शिक्षित करना आवश्यक है। हर गांव में ई-सेवा केंद्र स्थापित किया जाना चाहिए, ताकि आम जनमानस को सभी शासकीय और व्यापारिक सेवाएं एक ही जगह पर उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि आम लोग इलेक्ट्रानिक माध्यम से जुड़ेंगे, तभी डिजिटल इंडिया का मिशन सार्थक होगा।
इस मौके पर ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अविरल तिवारी, पवन चौहान, स्वरूप पांडा, संतोष मौर्या, प्रशांत, सुनील सक्सेना, महेश यादव, राजेश चौहान आदि अन्य लोग मौजूद थे।