{"_id":"f6824de4915ebbfb063a5c25676eee7a","slug":"during-the-vote-firing-a-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के दौरान फायरिंग, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के दौरान फायरिंग, एक की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sat, 28 Nov 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में ग्राम पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान में शनिवार को जमकर उपद्रव हुआ और प्रशासन के कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के दावे फेल दिखाई दिए। अलीगंज ब्लाक के नगला जैथ में 65 वर्षीय ओमकार सिंह की विरोधी प्रत्याशी के समर्थकों ने पिटाई दी विरोध पर समर्थकों ने फायरिंग कर दी। मारपीट और फायरिंग के दौरान ओमकार सिंह की मौत हो गई। बिथरा-रायपुर मतदान केंद्रों पर प्रत्याशी समर्थकों के बीच कई राउंड फायरिंग से मतदान केंद्र पर सन्नाटा रहा। पहरा मतदान केंद्र में घुसकर उपद्रवी 460 बैलेट पेपर लूट ले गए।
झकरई में हथियारबंद समर्थकों ने मतदान केंद्र पर कब्जा करने का प्रयास किया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ते हुए प्रत्याशी को हिरासत में ले लिया। वहीं जैथरा ब्लाक के लीलाधर गांव के मतदान केंद्र पर मारपीट में दो एजेंट घायल हो गए। पिंजरी गांव में मतदान केंद्र के दोनोें बूथ पर कब्जा कर वोट नहीं डालने दिए तो ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। नगला बिजू, खिरिया नगरसर, नगला सुनरख मे प्रत्याशी के समर्थकों ने फायरिंग कर मतदान नहीं होने दिया। सूचना पर डीएम, एसएसपी ने हिंसा ग्रस्त मतदान केंद्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया और उपद्रवियों पर सख्ती से निपटने के आदेश दिए। डीएम निधि केसरवानी ने नगला जैथ निवासी ओमकार की मौत मारपीट के दौरान हार्ट अटैक से होने की कहकर पीएम के आधार पर कार्रवाई की बात कही है। अलीगंज विकास खंड के नगला जैथ में सुबह 10.30 बजे मतदान के दौरान बूथ के समीप रहने वाले 65 वर्षीय ओमकार सिंह पर प्रत्याशी के समर्थकों ने वोट नहीं देने पर मारपीट करते हुए फायरिंग कर दी। इसके चलते ओमकार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद ग्रामीणों में दहशत फैलने से दो घंटे तक मतदान प्रभावित रहा। नगला जैथ संवेदनशील केंद्र होने के बाद भी प्रशासन ने वहां की सुरक्षा व्यवस्था पुलिस और होमगार्ड के हाथों में छोड़ रखी थी। झकरई गांव के मतदान केंद्र पर दोपहर 1.30 बजे अचानक एक प्रत्याशी के हथियारबंद समर्थक मतदान केंद्र पर कब्जा करने पहुंचे। सुरक्षा बल के जवानों ने लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ दिया और कलुआ प्रत्याशी को हिरासत में ले लिया। बिथरा गांव में शनिवार सुबह छह बजे मतदान शुरू होने से पहले प्रत्याशी समर्थकों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग होने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मतदान की शुरुआत धीमी रही। पहरा गांव के मतदान केंद्र पर प्रत्याशी के हथियारबंद समर्थक मतदान कर्मचारियों, पुलिस-होमगार्ड के जवानों को धमकाते हुए मतदान केंद्र में घुस गए। आरोप है कि मतदान केंद्र में रखे 460 मतपत्र लूटकर फरार हो गए। मतपत्र लूटने का कारण विरोधी प्रत्याशी के समर्थकों की मतदान केंद्र पर लाइन लगना बताया गया है। ग्रामीणों की माने तो वारदात को अंजाम देने से पहले उपद्रवियों ने पास के खेत में आग लगाकर केंद्र के आसपास धुआं फैला दिया था। मतपत्र लूटने के कारण पहरा में तीन घंटे से तक मतदान नहीं हुआ। बाद में प्रशासन ने दूसरे मत पत्र मंगाकर 10.30 बजे मतदान कराया।