फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Due to negligence of municipality, junk worth lakhs of rupees is being bulldozed.

Etah News: नगर पालिका की अनदेखी से लाखों रुपये का बुल्डोजर हो रहा कबाड़

Tue, 27 Feb 2024 04:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 27 Feb 2024 04:34 PM IST
विज्ञापन
Due to negligence of municipality, junk worth lakhs of rupees is being bulldozed.
एटा। नगर पालिका एटा की ओर से बरती जा रही लापरवाही के कारण लाखों रुपये का बुलडोजर कबाड़ होने के कगार पर पहुंच गया है। सरकारी संपत्ति होने के बाद भी बुलडोजर की मरम्मत नहीं कराई गई है, जबकि पालिका की ओर से वाहनों को लेकर रोना रोया जाता है। इसके साथ ही तमाम कार्य भी पिछड़ जाते हैं। अगर ऐसी ही अनदेखी और लापरवाही बरती गई तो वाहन चलने योग्य नहीं रह जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका के जलकल विभाग में बुलडोजर खड़ा है, इसके आगे पीछे पहियों के टायर फटे पड़े हैं, इसके साथ ही अंदरुनी कमी भी होने की संभावनाएं जताई जा रहीं हैं। इसके टायर नगर पालिका मुहैया नहीं करा पाया है, इसकी वजह से कबाड़ हो रहा है। ऐसे में वाहन चलने योग्य नहीं रह गया है, इसकी वजह से लंबे समय से खड़ा है। अगर कुछ समय तक और खड़ा रहेगा तो वाहन पूरी तरह से कबाड़ हो जाएगा। जबकि पालिका को बुलडोजर की आवश्यकता है, इसके बाद भी वाहन की मरम्मत नहीं कराई जा सकी है। इसके साथ ही कई अन्य वाहन भी हैं, जिनकी मरम्मत समय से नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

वाहन प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि बुलडोजर के मरम्मत के लिए कई बार पत्राचार किया जा चुका है, लेकिन बजट के अभाव में ठीक नहीं कराई जा सकी है। अब इसकी नीलामी कराई जाएगी, चलने योग्य नहीं रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed