फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Due to negligence in route diversion, there was jam on GT Road

रूट डायवर्जन में लापरवाही से जीटी रोड पर लगता रहा जाम

Sat, 02 Apr 2022 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Due to negligence in route diversion, there was jam on GT Road
सीवर लाइन की खोदाई के कारण जीटी रोड के एक ओर लगा जाम। - फोटो : ETAH
एटा। शहर के जीटी रोड पर कार्यदायी संस्था जल निगम द्वारा शनिवार से हाथी गेट से बस स्टैंड तक सीवर लाइन खोदाई का काम शुरू कराया गया। लेकिन खोदाई के पहले ही दिन अव्यवस्थाएं हावी हो गईं। रूट डायवर्जन में बरती गई लापरवाही के चलते जीटी रोड पर बार-बार जाम लगता रहा। भारी वाहन रोके गए न ही रोडवेज बसों को रोका गया। लोगों को तेज धूप में जाम का सामना करते हुए पसीना बहाना पड़ा।
विज्ञापन

सीवर लाइन खोदाई के लिए जल निगम की ओर से घंटाघर से नगर पालिका परिषद तक जीटी रोड को एक ओर से बंद कर दिया गया है। डिवाइडर के दूसरी ओर की पटरी पर दोनों ओर का यातायात संचालित कराया गया। इस दौरान शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया। जिससे जाम की गंभीर स्थिति बन गई। हाथी गेट चौराहा से अलीगंज मार्ग तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं दूसरी ओर ठंडी सड़क तिराहे तक वाहन जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

जल निगम ने सीवर लाइन खोदाई के दौरान रोडवेज बसों को बस स्टैंड तक आने के लिए प्रतिबंधित किया था। बसों को रेलवे पुल स्थित शहीद स्थल पर रोकने की व्यवस्था थी। वहीं से इन्हें बाईपास के माध्यम से दिल्ली व कानपुर के लिए रवाना किया जाना था। लेकिन इस पर भी काम नहीं हो सका और बसें प्रतिबंधित क्षेत्र में आवागमन करती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथी गेट चौराहा पर सुबह करीब दस बजे अचानक से जाम लगने की वजह से यातायात पुलिसकर्मी जाम हटाने में जुटे रहे। यहां तक होमगार्ड भी वाहन चालकों को एक कतार में चलने के लिए कहते नजर आए।
बोले लोग, प्रशासन करे पुख्ता व्यवस्था
जल निगम द्वारा सीवर लाइन की खोदाई से पहले लोगों के निकलने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई। इसकी वजह से जाम की स्थिति बनी है। शहर में दवा लेने के लिए आए थे।

अशोक शाक्य, मलावन
सीवर लाइन खोदाई के दौरान जीटी रोड पर लंबा जाम लगा हुआ था। करीब एक घंटे में पांच सौ मीटर की दूरी तय कर पाई। प्रशासन को पुख्ता व्यवस्था करनी चाहिए।
प्रशांत कुमार, जीटी रोड
सीवर लाइन की खोदाई के दौरान शहर में भारी वाहनों को प्रतिबंधित करने के लिए जिला प्रशासन से अनुरोध किया है। वहीं रोडवेज बसों को शहीद स्थल पर रोकने के लिए एआरएम से भी कहा गया है। जल्द ही नियम का पालन कराया जाएगा।
रवींद्र सिंह, सहायक अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed