{"_id":"6324b7d2eb8a8048916cde2c","slug":"due-to-drizzling-rain-throughout-the-day-life-was-disturbed-etah-news-agr5469820110","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर रिमझिम हुई बारिश से जनजीवन रहा अस्त व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर रिमझिम हुई बारिश से जनजीवन रहा अस्त व्यस्त
सार
शुक्रवार को पूरे दिन कभी हल्की तो कभी तेज बारिश होती रही।किसानों का कहना है कि अगर बारिश बंद नहीं हुई तो काफी नुकसान हो सकता है।देहात क्षेत्र में भी पूरे दिन होती रही बारिश निधौली कला में भी बृहस्पतिवार रात से बारिश होती रही।रिमझिम बारिश में पानी से भीगते हुए छात्र का विद्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
सब्जी मंडी बाजार में भरा बारिश का पानी ।
- फोटो : ETAH
विस्तार
एटा/निधौली कलां। शुक्रवार को पूरे दिन कभी हल्की तो कभी तेज बारिश होती रही। पूरे दिन रिमझिम बारिश होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के बाजारों में कीचड़ जैसे हालात बने रहे। सड़कों पर जलभराव हो गया। इसके साथ ही विद्युत कटौती भी होती रही। बृहस्पतिवार से दिन रात बारिश होने से खेत में खड़ी धान की फसल गिर गई है। इससे किसानों को नुकसान होने की आशंका है।
जिले में बृहस्पतिवार की रात से रिमझिम बारिश का सिलसिला चलता रहा। शुक्रवार को भी सुबह से ही रिमझिम बारिश हुई। शाम तक बारिश होती रही। सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी रही। शहर के प्रमुख बाजार हाथी गेट, घंटाघर, बाबूगंज, गांधी मार्केट में कीचड़ जैसी स्थिति रही।
वहीं मोहल्ला नगला पोता, किदवई नगर, इस्लाम नगर, मारहरा दरवाजा, निधौली कलां मार्ग आदि जगहों पर जलभराव की स्थिति बनी रही। जिससे लोग फिसलते नजर आए। लोगों को अपने निजी काम या फिर बाजार में खरीदारी के लिए निकलना पड़ा तो भीगते देखे गए और जिला अस्पताल में भी जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार से दिन रात बारिश होने से किसानों के खेत में खड़ी धान की फसल गिर गई जिससे किसानों को नुकसान होने की आशंका है। शीतलपुर ब्लॉक के गांव सहसपुर, बरौली कुनैठा आदि में करीब 10 से 15 किसानों की फसल गिर चुकी है। किसानों का कहना है कि अगर बारिश बंद नहीं हुई तो काफी नुकसान हो सकता है।
देहात क्षेत्र में भी पूरे दिन होती रही बारिश
निधौली कला में भी बृहस्पतिवार रात से बारिश होती रही। रिमझिम बारिश में पानी से भीगते हुए छात्र का विद्यालय पहुंचे। दूधिया का दूध वितरण का कार्य प्रभावित दिखा। बारिश होने की वजह से बाजार में तमाम दुकानें बंद रहीं। 0
बोले किसान, बारिश बंद न हुई तो होगा नुकसान
दो दिन से लगातार हो रही बारिश से खेत में पक रही धान की फसल को नुकसान हो सकता है। कुछ जगहों पर धान की फसल गिरने से नुकसान होने की संभावना बढ़ गई है।
- सुरेश शाक्य, मलावन
बारिश होने से अभी तक कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन अगर ऐसा ही हाल दो दिन तक और रहा तो फसल में काफी नुकसान हो सकता है।
- शुभम यादव, नगला भूपाल
दो दिन से हो रही बारिश से अभी तक किसानों के नुकसान होने की सूचना नहीं मिली है लेकिन अगर ऐसा ही मौसम दो दिन तक और रहा तो किसानों को थोड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। अभी जिन किसानों के खेत में फसल गिर गई है उससे नुकसान नहीं होगा। फसल ठीक हो जाएगी।
- रोताश कुमार, उपकृषि निदेशक