फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Drone caught cunningness of drunkards Deputy Superintendent of Police caught four youths

ड्रोन ने पकड़ी शराबियों की चालाकी: पुलिस उपाधीक्षक ने ऐसे दबोचे चार युवक, ये पहली गलती थी...इसलिए मिल गई माफी

Sat, 22 Feb 2025 01:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Feb 2025 01:09 PM IST
सार

खुले में शराब का सेवन करने वालों पर पुलिस सख्त हो गई है। अवागढ़ पुलिस ने ड्रोन की मदद से ऐसे ही चार युवकों को दबोच लिया, जो खुले में बैठकर शराब पी रहे थे। पहली गलती की माफी देते हुए इन युवकों को छोड़ दिया गया। 
 

विज्ञापन
Drone caught cunningness of drunkards Deputy Superintendent of Police caught four youths
ड्रोन से निगरानी करती पुलिस। - फोटो : ड्रोन से निगरानी करती पुलिस।

विस्तार

एटा के जलेसर और अवागढ़ थाना क्षेत्र में महाशिवरात्रि और कांवड यात्रा के मद्देनजर पुलिस ने विशेष सतर्कता बरतना शुरू कर दी है। इसी क्रम में पुलिस ने खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। ड्रोन की मदद से पुलिस ने शराबियों को पकड़ा। 
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस उपाधीक्षक नीतिश गर्ग और कोतवाली प्रभारी डाॅ. सुधीर राघव ने फ्लैग मार्च किया। साथ ही ड्रोन कैमरे से तलाशी अभियान चलाया। इसमें पुलिस को खुले में शराब पी रहे चार युवकों को पकड़ लिया। पहली बार पकड़े जाने पर उनको चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से नगर में खासी हलचल रही।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डाॅ. सुधीर राघव ने बताया हिंदू-मुस्लिम मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। कांवड़ यात्रा मार्ग में किसी प्रकार का व्यवधान न हो इसके लिए फ्लैग मार्च किया गया। उन्होंने 29 फरवरी तक मीट की दुकानें और होटल बंद रखने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही 25 और 26 फरवरी को नगर में ई-रिक्शा के संचालन पर रोक लगाई है। अवागढ़ में भी फ्लैग मार्च करने के साथ ही ड्रोन कैमरे से मकानों की छत की निगरानी की गई। इस दौरान अवागढ़ के थाना प्रभारी कपिल कुमार नैन सहित थाना का पूरा फोर्स रहा। सीओ नीतिश गर्ग ने त्योहार को प्रेम से मनाने को कहा है। उन्होंने किसी प्रकार का व्यवधान या कांवड़ यात्रियों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed