फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Driver killed in collision between container and pickup

Etah News: कंटेनर और पिकअप की टक्कर में चालक की मौत

Fri, 17 Apr 2026 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Driver killed in collision between container and pickup
रेलवे रोड पर क्षतिग्रस्त हुई पुलिया। स्रोत पाठक
एटा। शहर के जीटी रोड स्थित मानपुर के पास तेज रफ्तार कंटेनर और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें पिकअप चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम करीब 7 बजे मलावन की ओर से आ रहे एक कंटनेर ने जीटी रोड स्थित मानपुर के पास पिकअप में टक्कर मार दी। पिकअप में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे में ट्रक चालक और एक बाइक सवार भी घायल हो गया। पिकअप चालक मंगल (40) निवासी नगला सुमन थाना रिजोर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं पिकअप में सवार बेटा मानव (16), पिता अशोक (50), ट्रक चालक अजीत (30) और एक बाइक सवार सुरेंद्र घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने मंगल की हालत गंभीर बताते हुए आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पिकअप में सवार मानव और अशोक नवीन गल्ला मंडी में गेहूं बेचने के लिए आ रहे थे तभी यह हादसा हो गया। पिकअप सवार मानव ने बताया कि वहा मंडी जा रहे थे, तभी ट्रक अनियंत्रित होकर उनकी मैक्स से टकरा गया। पिकअप में तीन लोग सवार थे और सभी घायल हुए हैं। कोतवाली नगर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed