फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Driver dies after tractor overturns in Bamba

ट्रैक्टर बंबा में पलटने से चालक की मौत

Sun, 31 Oct 2021 07:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Driver dies after tractor overturns in Bamba
एटा। थाना जैथरा क्षेत्र स्थित गांव सर्रा भट्ठा के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर बंबा में गिर कर पलट गया। इस हादसे में चालक की मौत हो गई। दूसरी ओर बाइकों की भिड़ंत में दो युवक घायल हुए हैं, इनको आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

ट्रैक्टर बंबा में पलटने से उमेश कुमार (23) पुत्र जबर सिंह निवासी गांव सिकंदरपुर थाना जैथरा की मौत हो गई। उमेश के परिजनों ने बताया कि शनिवार देर शाम मोबाइल आटा चक्की ट्रैक्टर के साथ लेकर उमेश घर लौट रहा था। तभी सर्रा भट्ठा के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर बंबा में पलट गया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल उमेश को पुलिस जिला अस्पताल लेकर आई, यहां कुछ समय तक उपचार चला और इलाज के दौरान ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

वहीं थाना व कस्बा मलावन के पास दो बाइकों की भिड़ंत में सुबोध कुमार और अभयराज सिंह निवासीगण गांव कटिंगरा थाना जैथरा घायल हुए हैं। दोनों को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया है। जबकि एक अन्य हादसे में दिनेश कुमार निवासी बागवाला घायल हुआ है। इसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed