फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   driver died of heart attack In Etah upset after his auto was challaned 65 times in five years

UP News: पांच वर्ष में पुलिस ने काटे 65 चालान, ऑटो चालक को आया हार्ट अटैक... टूट गई जीवन की डोर

Sun, 01 Sep 2024 10:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 01 Sep 2024 10:05 PM IST
सार

एटा में पांच वर्ष में पुलिस ने 65 चालान काटे। परेशान ऑटो चालक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घरवालों ने कहा कि बार बार चालान काटे जाने वह परेशान रहते थे। 

विज्ञापन
driver died of heart attack In Etah upset after his auto was challaned 65 times in five years
चरन सिंह का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में यातायात कानूनों की मार ऑटो चालक पर ऐसी पड़ी कि उसकी जान चली गई। पांच साल में उसका 65 बार चालान किया गया। जिससे वह अवसाद में था। दो दिन पहले उसका ऑटो पुलिस ने पकड़ लिया था। वकील के पास जाते समय उसे दिल का दौरा पड़ गया। उसका शव शनिवार शाम थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में विरामपुर के पास पड़ा मिला।

विज्ञापन


निधौली कला थाना क्षेत्र के गांव रूस्तमगढ़ निवासी महाराज सिंह ने बताया कि उनके भाई चरन सिंह (48) पर खुद का ऑटो है। इसको चलाकर ही वह परिवार का जीवन-यापन करते थे। शनिवार की देर शाम सूचना मिली कि वह बेहोशी की हालत में गांव विरामपुर के पास पड़े हैं। 

विज्ञापन

हम लोग पहुंचे और चरन सिंह मेडिकल कॉलेज आए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बिना पोस्टमार्टम कराए परिजन शव घर ले आए और अंतिम संस्कार कर दिया। महाराज सिंह ने बताया कि भाई के ऑटो का पांच साल में 65 बार चालान कट चुका है। इसकी वजह से वह परेशान हो गए थे। तनाव में रहते थे। 
 

चरन सिंह के पुत्र आकाश ने बताया कि दो दिन पहले पुलिस ने ऑटो पकड़कर खड़ा करा लिया। इसको छुड़ाने के सिलसिले में वह शनिवार शाम वकील के पास जाने के लिए घर से निकले, काफी चिंता में थे। रास्ते में उनको दिल का दौरा पड़ गया और सही समय पर उपचार न मिल पाने की वजह से जान चली गई।
विज्ञापन

इस प्रकार का कोई मामला संज्ञान में नहीं है। किसी प्रकार की कोई शिकायत या तहरीर आती है तो जांच-पड़ताल कराई जाएगी। - विक्रांत द्विवेदी, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed