फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Drink intoxicating cold drink, gang rapist

Etah News: नशीली कोल्डड्रिंक पिला सामूहिक दुष्कर्मक

Fri, 18 Oct 2024 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 18 Oct 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Drink intoxicating cold drink, gang rapist
एटा। एक महिला ने अशोक कुमार निवासी नगला झुन्ना थाना सादाबाद जिला हाथरस सहित 7 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि अशोक ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और दुष्कर्म करते हुए अश्लील वीडियो बना ली। जिसे वायरल करने की धमकी देते हुए विवाह किया और बाद में दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसके पिता होमगार्ड हैं, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की जलेसर शाखा में उनका खाता है। काफी समय पहले वह चेक लेकर उनके खाते से रुपये निकालने गई थी। वहां नेटवर्क नहीं आने पर कैशियर ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और कहा कि नेटवर्क आने पर फोन कर देंगे। कुछ दिन बाद बैंक से अशोक कुमार नामक व्यक्ति का फोन आया। मना करने के बाद भी वह आए दिन कॉल करने लगा। नंबर ब्लॉक करती तो नए नंबर से फोन करता था। मैं आगरा में नर्सिंग की पढ़ाई के साथ ही एक अस्पताल में नौकरी करती थी।
विज्ञापन

सादाबाद क्षेत्र के किसी लड़के को गोली लग गई थी, उसके साथ अशोक कुमार अस्पताल में आया और मुझे देखकर आगे-पीछे घूमने लगा। इतना ही नहीं एक दिन मेरा पीछा करते हुए कमरे पर भी पहुंच गया। विरोध करने पर बोला कि कोल्डड्रिंक लेकर आया हूं, यह पी लो फिर कभी परेशान नहीं करूंगा। आरोप है कि इसी में अशोक ने नशे की गोलियां मिलाकर पिला दी। जिससे मैं होश में नहीं रही तो अशोक ने दुष्कर्म करते हुए मेरी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 अगस्त 2024 की रात को अपने दोस्त सोमेश और मोनू के साथ मेरे घर के बाहर आकर धमकी दी कि कल घर से रुपये और अपने कागज लेकर आना नहीं तो वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दूंगा। डरकर 13 अगस्त को 35000 रुपये, कागज और एक सोने की चैन लेकर मैं घर से बाहर आई तो अशोक अपने साथी सोमेश के साथ मुझको गाड़ी में बिठाकर हाईवे पर आया और वहां पहले से ही राजेश, दिनेश व रविंद्र दूसरी गाड़ी लेकर खड़े हुए थे।

यहां से अशोक ने गाड़ी बदली और मुझे लेकर लखनऊ एक मंदिर पहुंचे। यहां शादी की और फिर प्रयागराज पहुंचकर कोर्ट मैरिज की। रास्तेभर डराते धमकाते रहे प्रयागराज के ही एक होटल में तीनों ने मेरे साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। एक दिन मौका मिलने पर अपने भाई को फोन किया और किसी तरह से वहां से निकलकर भाग आई। इसके बाद भी अशोक ने फोन कर मुझे व मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed