फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   dont misbihave with obdentilly peeple

थाना पर आये फरियादियों के साथ करें मधुर व्यवहार-एडीजी

Sat, 23 Jan 2021 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
dont misbihave with obdentilly peeple
थाना सकरोली में औचक निरीक्षण के दौरान रजिस्टर को चेक करते अपर पुलिस महानिदेशक आगरा अजय आनंद साथ म - फोटो : ETAH
एटा। अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन की ओर से शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में विभागीय चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को सर्दी के चलते कंबल वितरण किए गए। इस मौके पर एडीजी ने कहा कि थाने पर आए फरियादियों के साथ नम्र व मधुर व्यवहार करें। इसके बाद थाना सकरौली का औचक निरीक्षण कर शस्त्रागार सहित तमाम व्यवस्थाओं को भी परखा।
विज्ञापन

एडीजी आगरा अजय आनंद ने पुलिस लाइन में संबंधित अधिकारियों को थाना क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात विभागीय चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को कंबल वितरण कार्यक्रम किया गया। यहां कार्यक्रम का समापन करने के बाद थाना सकरौली का आकस्मिक निरीक्षण कर कार्यालय व कार्यालय में रखे अभिलेखों को चेक किया और शस्त्रागार, मालखाना, बैरिक, मेस, हवालात, बाथरूम, कंप्यूटर कक्ष आदि का भी निरीक्षण किया। थाना कार्यालय के निरीक्षण के दौरान रजिस्टर नंबर-04, रजिस्टर नंबर-08 को चेक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, साथ ही थाने के सभी अभिलेखों के सही रखरखाव कराए जाने के लिए थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया। थाना पर बड़ी संख्या में लावारिस, मुकदमों से संबंधित मालों और वाहनों का शीघ्र निस्तारण कराकर नीलामी कराने के लिए थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया।

थाना सकरोली में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को कंबल वितरित करते अपर पुलिस महानिदेशक आगरा अजय आनंद

थाना सकरोली में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को कंबल वितरित करते अपर पुलिस महानिदेशक आगरा अजय आनंद- फोटो : ETAH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed