फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Doctor did not reach OPD till 9 o'clock, patient groaned

Etah News: नौ बजे तक ओपीडी में नहीं पहुंचे चिकित्सक, कराहे मरीज

Thu, 14 Sep 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 14 Sep 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Doctor did not reach OPD till 9 o'clock, patient groaned
एटा। ओपीडी में चिकित्सकों की मनमानी हावी है। वह समय से आते नहीं हैं और दो बजे से पहले ही उठ जाते हैं। इससे मेडिकल कॉलेज में पहुंचने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बीमारियों वाले इस मौसम में चिकित्सकों की यह मनमानी मरीजों को अधिक परेशान कर रही है। बृहस्पतिवार को अमर उजाला की टीम ने पड़ताल की तो हकीकत सामने आई। सुबह नौ बजे तक ओपीडी में कोई चिकित्सक नहीं पहुंचे थे। जबकि चिकित्सकों के कक्षों के बाहर कतारों में लगे मरीज बुखार और दर्द से कराह रहे थे।
विज्ञापन


इन दिनों बुखार फैला हुआ है। मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन 1100 से 1200 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। ओपीडी का समय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक का निर्धारित है। ऐसे में दूर-दराज के मरीज सुबह ही मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए पहुंच जाते हैं। बृहस्पतिवार को भी ऐसा ही नजारा था। सुबह नौ बजे तक फिजीशियन कक्ष के बाहर महिला-पुरुष मरीजों की कतार लगी थी। इंतजार करते-करते परेशान होकर कुछ मरीज जमीन पर ही बैठ गए। ऐसी ही स्थिति अस्थि रोग विभाग की भी थी। यहां भी मरीज चिकित्सक के इंतजार में कक्ष के बाहर डटे थे। नेत्र रोग विभाग में भी चिकित्सक नहीं थे।
विज्ञापन

त्वचा रोग में स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि चिकित्सक आ गए हैं, उपस्थिति के लिए पंच करने गए हैं। मरीज उनका इंतजार कर रहे थे। जबकि एमसीएच विंग में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में ताला लटक रहा था। मानसिक स्वास्थ्य कक्ष खुला था लेकिन यहां भी चिकित्सक नहीं थे। ऐसी ही स्थिति सर्जन व ईएनटी के कक्ष की थी। चिकित्सकों के इंतजार में मरीज परेशान थे। बाल रोग विभाग के चिकित्सक डॉ. वैभव गुप्ता बच्चा वार्ड में मरीजों का परीक्षण करते नजर आए। 9 बजे के बाद एक-एक कर चिकित्सकों का पहुंचना शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed